फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मंत्री के स्टेडियम का शिलान्यास करने जाने से पहले ही विरोध, रद करना पड़ा कार्यक्रम, निगम ने पत्थर भी उखड़वाया

मंत्री के स्टेडियम का शिलान्यास करने जाने से पहले ही विरोध, रद करना पड़ा कार्यक्रम, निगम ने पत्थर भी उखड़वाया

Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के स्टेडियम का शिलान्यास करने जाने से पहले ही विरोध, रद करना पड़ा कार्यक्रम, निगम ने पत्थर भी उखड़वाया
मंत्री के स्टेडियम का शिलान्यास करने से पहले विरोध, रद करना पड़ा कार्यक्रम, निगम ने पत्थर भी उखड़वाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मंत्री कविता जैन व नगर निगम अधिकारियों के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब उनको शनिवार को बैंयापुर गांव में खेल स्टेडियम का शिलान्यास करने के लिए जाना था। लेकिन इससे पहले ही लोगों ने स्टेडियम के शिलान्यास का विरोध कर दिया और गांव को निगम से बाहर करने की मांग को लेकर हंगामा किया गया। गांव में लोगों के हंगामा करने का पता चलने पर मंत्री के स्टेडियम का शिलान्यास करने जाने का कार्यक्रम अचानक रद करना पड़ा। वहां केवल कार्यक्रम ही रद नहीं किया गया, बल्कि नगर निगम ने स्टेडियम के शिलान्यास के लिए लगाया मंत्री के नाम का पत्थर भी उखड़वा लिया। इस तरह का मामला होने के बावजूद निगम के अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं।
नगर निगम के कमिश्नर डॉ. सुशील कुमार की ओर से शुक्रवार को एक कार्यक्रम जारी किया गया। जिसमें कहा गया था कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन शनिवार को सुबह 10 बजे बैंयापुर में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास करेंगी। स्टेडियम का शिलान्यास कराने के लिए निगम की ओर से मंत्री कविता जैन के नाम का पत्थर भी वहां लगवा दिया गया। लेकिन गांव के लोगों ने शनिवार सुबह को इसका विरोध शुरू कर दिया और वहां हंगामा कर दिया गया। जिससे मंत्री का शिलान्यास कार्यक्रम अचानक रद करना पड़ा। वहीं नगर निगम की ओर से जिस शिलान्यास पत्थर को लगवाया गया था, उसे भी कार्यक्रम रद होने पर उखड़वा लिया गया।
विज्ञापन

--
इस कारण विरोध कर रहे ग्रामीण
बैंयापुर को नगर निगम से बाहर करने की मांग को लेकर हंगामा करने वाले जयप्रकाश, सुल्तान सिंह, रवि, संदीप, लीला, अशोक, नरेंद्र, कुलदीप, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि गांव में अधिकतर लोग खेती पर निर्भर है और पशुओं को पालकर दूध बेचकर जीवन यापन करते है। लेकिन नगर निगम क्षेत्र में पशुपालन वर्जित है तो गांव की पंचायती जमीन को लेने के बाद भी नगर निगम की ओर से विकास कार्य सही से नहीं कराए जा रहे है। इसके अलावा नगर निगम में आने के बाद लोगों पर तरह-तरह के टैक्स लगाए जा रहे है, जिनको वह नहीं भर सकते है। इस कारण ही गांव को निगम से बाहर करने की मांग की जा रही है और इसके लिए कोर्ट तक जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बैंयापुर में मंत्री को स्टेडियम का शिलान्यास करना था, लेकिन वहां कार्यक्रम रद हो गया है। इसकी कोई जानकारी नहीं है और वहां से शिलान्यास का पत्थर क्यों उखाड़ा गया है, इसका अब पता कराया जाएगा।
-सुशील कुमार, कमिश्नर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed