{"_id":"5a01ca8a4f1c1bd9798bac0c","slug":"31510066826-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम पहुंची रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम पहुंची रेलवे स्टेशन
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटिंडा एक्सप्रेस के इंजन के पहिए उतरने का मामला
जांच के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम पहुंची रेलवे स्टेशन
: स्टेशन पर इंजन लाकर विभिन्न पहलुओं से चार घंटे की गई जांच
फोटो 01- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे रेलवे के उच्चाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो नवंबर को भटिंडा एक्सप्रेस के इंजन के आठ पहिए पटरी से उतरने के मामले में जांच के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर करीब चार घंटे तक विभिन्न पहलुओं से जांच की। साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों से रेल परिचालन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
भटिंडा एक्सप्रेस 2 नवंबर की रात को करीब 10.35 बजे निर्धारित समय से लगभग 11 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 3 पर पहुंची थी। इस दौरान रन थ्रू जा रही शताब्दी के सिग्नल को भटिंडा ट्रेन के सिग्रल समझकर चालक ने ट्रेन को चला दिया और जब ट्रेन ल्यूप लाइन से मैन लाइन पर पहुंचने लगी तो ट्रेन के इंजन के आठ पहिए पटरी से उतर गए। ट्रेन की स्पीड कम होने से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इस संबंध में दिल्ली से रेलवे उच्च अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर ट्रैक से उतरे इंजन की विभिन्न पहलुओं से जांच की है। जांच टीम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मधुस्मिता पात्रा, मुख्य परिचालन प्रबधंक (सामान्य) के अलावा विजय सिंह स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ थाना प्रभारी पीएन गोस्वामी, जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद आदि मौजूद रहे।