{"_id":"6439a7e5391f0b4a120f8a14","slug":"28-people-including-one-year-old-child-two-brothers-were-found-corona-infected-sonipat-news-c-17-1-123540-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक वर्षीय बच्चा, दो सगे भाई समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक वर्षीय बच्चा, दो सगे भाई समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले
Sat, 15 Apr 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार से लगातार 10 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बहुत कम है। शुक्रवार को एक साल के बच्चे, दो सगे भाई समेत 28 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मात्र 9 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज खानुपर कलां भेजे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोग कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं किया जा रहा है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए विभाग के पास 14 दिन से वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
शहर के पटेल नगर के रहने वाले एक वर्षीय बच्चे की कोरोना जांच जिला नागरिक अस्पताल में कराई गई। नमूने जांच के लिए खानपुर कलां में भेजा गया। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा मैक्स हाइट में रहने वाले 31 व 25 वर्षीय दो सगे भाई भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी कोरोना जांच दिल्ली के रोहिणी स्थित निजी लैब में हुई थी। वहीं ट्यूलिप ग्रैंड की 72 वर्षीय महिला, तारा नगर निवासी 60 वर्षीय महिला, गढ़ी ब्राह्मणान निवासी 60 वर्षीय पुरुष, दिल्ली कैंप निवासी 60 वर्षीय पुरुष समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वही तीन मरीजों के ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब 112 सक्रिय केस हो गए है। उपायुक्त ललित सिवाच लोगों से अपील कर रहे कि वह पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन अवश्य करें।