फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   27385 people will get BCG vaccine, demand sent to headquarters

Sonipat News: 27385 लोगों को लगेंगे बीसीजी के टीके, मुख्यालय भेजी मांग

Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
27385 people will get BCG vaccine, demand sent to headquarters
गोहाना के नागरिक अस्पताल में एएनएम की बैठक लेते वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व अन्य। संवाद
गोहाना। क्षय रोग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत 27385 पात्रों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हुई है। वीरवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक ली और बीसीजी टीकाकरण को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यालय में भी वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग भेजी है।
विज्ञापन

क्षय रोग उन्मूलन को बल देने के लिए बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 27385 लोगों की सूची तैयार की गई है। इन पात्रों के टीकाकरण के लिए 306 केंद्र निर्धारित किए हैं। विभाग ने 18 से 60 साल के आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए गए हैं। इसमें दुबले पतले, बीते पांच वर्षों से क्षय रोगी, बीते तीन साल से टीबी के संपर्क में रहे, धूम्रपान करने वाले एवं मधुमेह से ग्रसित लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार बीसीजी का टीका 18 से अधिक आयु के उन पात्रों को लगाया जाएगा जो लंबे से किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं है, उन्हें टीबी, शुगर या अन्य कोई गंभीर बीमारी नहीं है। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर, खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बीसीजी टीकाकरण के लिए अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यालय में वैक्सीन की मांग भेजी गई है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही 18 से 60 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।-डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ, चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed