फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   26 special centers started in the district, 684 children will learn a b c

जिले में शुरू किए 26 विशेष केंद्र, 684 बच्चे सीखेंगे ककहरा

Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
26 special centers started in the district, 684 children will learn a b c
सोनीपत। शिक्षा से वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सत्र 2022-23 के लिए जिले में 26 विशेष केंद्र खोले गए हैं। जिनमें ऐसे बच्चों को ककहरा सिखाया जाएगा, जो कभी स्कूल ही नहीं गए। समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित किए जाने वाले इन विशेष केंद्रों पर मेरिट के आधार पर 26 शिक्षा स्वयं सेवक (ईवी) नियुक्त किए गए हैं। सभी शिक्षा स्वयं सेवकों को केंद्र आवंटित करते हुए आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन की सूची भी सौंप दी गई है। इन केंद्रों पर 2 सितंबर से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) रूपेंद्र पुनिया ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन यानी जो बच्चे आज तक स्कूल नहीं गए। ऐसे बच्चों को शिक्षा की डगर पर लाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनवरी-फरवरी माह में सर्वे कराया गया था। सर्वे में ऐसे 684 बच्चे सामने आए थे, जो स्कूल नहीं जा रहे। इन सभी बच्चों की सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी थी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब इन बच्चों को शिक्षा की डगर पर लाने के लिए 26 शिक्षा स्वयंसेवक (ईवी) मेरिट के आधार पर नियुक्त किए गए हैं। एपीसी पुनिया ने बताया कि शुक्रवार को सभी ईवी को केंद्र आवंटित करने के साथ ही उनके क्षेत्र में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन की सूची सौंप दी है। ईवी अब इन बच्चों के घर जाएंगे और उनके परिजनों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए विशेष केंद्रों पर भेजने के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

इंसेट
केंद्रों पर एक नजर
कहां कितने विशेष केंद्र खोले
खंड विशेष केंद्र
सोनीपत 04
गन्नौर 03
खरखौदा 01
राई 18
इंसेट
आयु व स्तर अनुसार दिलाया जाता है दाखिला
रूपेंद्र पूनिया ने बताया कि विशेष केंद्रों पर 6 से 18 साल तक के ऐसे बच्चे आते हैं, जो कभी स्कूल ही नहीं गए। नौ महीने तक विशेष केंद्र संचालित किए जाते हैं। इस दौरान बच्चों को ककहरा सिखाया जाता है। उसके बाद बच्चों को उनकी आयु व स्तर के अनुसार राजकीय स्कूलों में दाखिला कराया जाता है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ये बच्चे भी शिक्षा की डगर पर चलते हुए अपने लिए मुकाम बना सकें। एक केंद्र पर 25 बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जो बच्चे आज तक स्कूल नहीं गए, उनके लिए जिले में 26 विशेष केंद्र खोले गए हैं। जिन पर मेरिट के आधार पर 26 शिक्षा स्वयंसेवकों (ईवी) की नियुक्ति की गई है। ईवी को केंद्र आवंटित करने के साथ ही आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन की सूची दी गई है। ईवी घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को केंद्र पर भेजने के लिए राजी करेंगे। ताकि ये बच्चे पढ़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इसके लिए सभी ईवी को एक सप्ताह का समय दिया गया है। 2 सितंबर से विशेष केंद्रों पर कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। केंद्रों पर आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही किताबें, पोशाक व खाना निशुल्क दिया जाएगा। -नवीन गुलिया, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed