फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   26 employees of the Deputy Commissioner's office, including registry clerks, shifted from here to there

Sonipat News: रजिस्ट्री क्लर्कों समेत उपायुक्त कार्यालय के 26 कर्मी किए इधर से उधर

Tue, 12 Nov 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
26 employees of the Deputy Commissioner's office, including registry clerks, shifted from here to there
सोनीपत। उपायुक्त व उपमंडल अधिकारियों के कार्यालयों में नियुक्त 26 कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें कई रजिस्ट्री क्लर्कों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त की तरफ जारी आदेश में जिला राजस्व अधिकारी की रीडर सुमन को आरकेई शाखा में भेजा गया है। आरकेई शाखा से संदीप को मोटर रजिस्ट्रेशन क्लर्क लगाया गया है। इस पद पर पहले से तैनात अजीम बेग को अब एसडीओ कार्यालय, गोहाना में बिल क्लर्क लगाया है। अशोक सिंघल को शिकायत शाखा से खरखौदा तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क बनाया गया है, जबकि खरखौदा तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क कपिल सैनी को अब गोहाना में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत शाखा की क्लर्क मीना कुमारी को आरटीआई की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आरटीआई क्लर्क हरीश को एसडीएम कार्यालय, गन्नौर में तैनात किया गया है। एफआरए शाखा के विकास दहिया को सोनीपत तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क बनाया गया है और यहां के रजिस्ट्री क्लर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर को गोहाना तहसील में भेज दिया है। गोहाना तहसील के सुशील कुमार को अब विकास शाखा, सोनीपत में भेजा गया है। विकास शाखा के देवेंद्र को गन्नौर तहसील में भेज दिया गया है। बिल क्लर्क, एसडीओ कार्यालय सोनीपत के योगेश को अब गन्नौर तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क बनाया गया है। संजय खासा को गन्नौर तहसील से खानपुर कलां उप तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क बनाया गया है। मोटर पंजीकरण व लाइसेंस, खरखौदा के क्लर्क जितेंद्र को राई उप तहसील में भेजा गया है।

आशीष नांदल को राई तहसील से एफआरए शाखा में ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम सोनीपत के अहलमद विक्रम को मोटर रजिस्ट्रेशन क्लर्क गोहाना भेजा गया है। मोहित को गोहाना मोटर रजिस्ट्रेशन क्लर्क से डीआरओ का रीडर बनाया गया है। एसडीओ कार्यालय सोनीपत के क्लर्क पवन को मोटर रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस क्लर्क गन्नौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कविता को गोहाना एसडीओ कार्यालय से शिकायत शाखा में क्लर्क लगाया गया है। तहसील गोहाना की क्लर्क सपना को बिल क्लर्क व अहलमद खरखौदा का पद दिया गया है। गोहाना तहसीलदार के रीडर गुलाब राम को तहसील खरखौदा में भेजा गया है।

कृष्णा देवी को खरखौदा से शिकायत शाखा, सोनीपत में भेजा गया है। सत्यम को खरखौदा से हटाकर गोहाना के तहसीलदार का रीडर बनाया गया है। खरखौदा तहसील के क्लर्क रोहित को अब सोनीपत एसडीओ कार्यालय में बिल क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमन भौरिया को खानपुर तहसील से हटाकर सोनीपत एसडीएम का अहलमद बनाया गया है। गोहाना तहसीलदार के रीडर विकास कौशिक को अब मोटर रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस क्लर्क, खरखौदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed