फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 senior citizens underwent health check-up

Sonipat News: 25 वरिष्ठ नागरिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Thu, 02 Jul 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
25 senior citizens underwent health check-up
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-14 में लगे ​शिविर के दौरान अपनी स्वास्थ्य जांच कराते वरिष्ठ नागरिक। स्रो
सोनीपत। सेक्टर-14 सामुदायिक भवन में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर प्रधान बलदेव राज आहूजा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान डॉ. डी.बी. रावल, डॉ. एच.बी.डी. अरोड़ा व सहायक सुरेश ने 25 वरिष्ठ सदस्यों के रक्त संचार, शुगर स्तर व वजन की जांच की। डॉक्टरों ने जीवनशैली को स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाने के लिए खानपान, नियमित उपचार हेतु दवाइयों, व्यायाम और योग पर बल दिया। वरिष्ठ नागरिक परिषद के संयोजक हर भगवान रहेजा ने बताया कि संस्था अपने सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत है और यहां ही नहीं बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों को आमंत्रित कर मार्गदर्शन प्राप्त करती रहती है। इस अवसर पर रमेश कुकरेजा, मदन लाल कत्याल, राज मदान, रामकृष्ण बत्रा, अशोक भगत, देवेन्द्र जून, ओ.पी. एलाबादी, दिनेश कुमार, रमेश गुप्ता और रत्नेश बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed