फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 buses sent for Vishwakarma Jayanti celebrations, 15 routes affected

Sonipat News: विश्वकर्मा जयंती समारोह में भेजीं 25 बसें, 15 रूट प्रभावित रहे

Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
25 buses sent for Vishwakarma Jayanti celebrations, 15 routes affected
सोनीपत। रोहतक में हुए राज्यस्तरीय विश्वकर्मा दिवस जयंती समारोह में लोगों को ले जो के लिए सोनीपत रोडवेज की ओर से 25 बसें भेजी गईं। इनमें सोनीपत बस अड्डे से 13 और गोहाना से 12 बसें शामिल थीं।
विज्ञापन

बसों के कार्यक्रम में भेजे जाने के कारण सोनीपत और गोहाना के 15 से अधिक रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रोहतक में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने रोडवेज से 34 बसों की मांग की थी। रोडवेज अधिकारियों ने सुबह ही बसें रवाना कर दी थीं। इनमें से 25 बसें कार्यक्रम स्थल पर चली गईं जबकि 9 वापस लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की कमी के चलते सोनीपत बस अड्डे पर दिल्ली, पानीपत, रोहतक, गन्नौर, खानपुर कलां, सांपला, झज्जर, बागपत, बड़ौत, चंडीगढ़ और अंबाला जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रियों को परेशानी हुई।

गोहाना बस अड्डे पर भी रोहतक, पानीपत, जींद, सफीदों, महम और जुलाना के रूटों पर यात्री बसों के लिए भटकते रहे।
कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया गया है। कई बसों के फेरे बढ़ाए गए। कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी बसें लौट आई हैं। अब यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। -सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed