फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   244 brick kilns will start from March 1, brick prices will be controlled

Sonipat News: एक मार्च से शुरू होंगे 244 ईंट भट्ठे, ईंटों के दाम होंगे नियंत्रित

Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
244 brick kilns will start from March 1, brick prices will be controlled
फोटो 02. सोनीपत के गांव रोहट के पास स्थित ईंट भट्ठा। संवाद
सोनीपत। आठ माह से बंद ईंट भट्ठों की चिमनियों से एक मार्च से धुआं निकलना शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद 1 मार्च से लाइसेंस का नवीनीकरण करा चुके 244 भट्ठों को चार माह के लिए संचालित किया जाएगा। भट्ठे लंबे समय से बंद होने के कारण ईंटों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब इनके चलने के बाद ईंटों के दामों में कमी आ सकेगी। इसके बाद लोगों के लिए अपना आशियाना बनाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 244 ईंट भट्ठे हैं। जहां से एनसीआर क्षेत्र में और दिल्ली में ईंटों की आपूर्ति होती है। एनजीटी के आदेश के बाद अब 1 मार्च से 30 जून तक भट्ठों का संचालन किया जाएगा। जिन भट्ठों को एनओसी जारी की गई है, वहीं संचालित होंगे। बिना एनओसी वालों को सीज कर जुर्माना लगाया जाएगा। 30 जून के बाद बारिश का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में मौसम को देखते हुए ईंट-भट्ठा संचालक अपने भट्ठों को बंद करना ही उचित मानते हैं।
विज्ञापन

भट्ठों का संचालन शुरू होने से संचालक नई ईंटों को पका सकेंगे। इसके बाद ईंटों की किल्लत दूर होगी और दामों में कमी आएगी। जिले में अधिकतर भट्ठों पर ईंट खत्म हो चुकी है। इसकी वजह से ईंट के दाम में 500 से 800 रुपये तक बढ़ोतरी चल रही है। वर्तमान में प्रति 1000 ईंटों के दाम 7400 से 7500 रुपये तक चल रहे हैं। यह भाव माल भाड़ा से अलग है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक मार्च से शुरू होने वाले ईंट भट्ठों से महंगाई पर कुछ हद तक अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंटों के दाम-

ईंट- दाम

अव्वल ईंट- 7400-7500

दोयम ईंट- 6600-6800

चटका ईंट- 6400-6600

नोट: ईंटों के दाम भट्ठा एसोसिएशन के अनुसार है।

वर्जन
जिले में 244 ईंट भट्ठे 1 मार्च से शुरू हो जाएंगे। ईंटों का उत्पादन शुरू होने के बाद निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। 30 जून तक ईंटों को पकाने का काम किया जाएगा। वर्तमान में अधिकतर भट्ठों पर ईंटों का टोटा बना हुआ है।-चांद सिंह पहलवान, उप प्रधान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ईंट एवं टाइल निर्माता संगठन



वर्जन
एनजीटी के आदेश के चलते 1 मार्च से ईंटों भट्ठों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिन संचालकों ने लाइसेंस का नवीनीकरण करवा लिया है। वही ईंट भट्ठे चला सकेंगे।- विंशेल सहरावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोनीपत

फोटो 02. सोनीपत के गांव रोहट के पास स्थित ईंट भट्ठा। संवाद

फोटो 02. सोनीपत के गांव रोहट के पास स्थित ईंट भट्ठा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed