फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2325 students gave foundation exam at 10 centers, 566 absent

10 केंद्रों पर 2325 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद परीक्षा, 566 गैर हाजिर

Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
2325 students gave foundation exam at 10 centers, 566 absent
सोनीपत। बुनियाद योजना के तहत जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को 2325 विद्यार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा दी। जबकि 566 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने परीक्षा को आसान बताया। लेवल-1 की परीक्षा मेें उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा मे शामिल होने का अवसर मिलेगा। लेवल-2 की परीक्षा में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बुनियाद के तहत जिले के 2891 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बुनियाद परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लेवल-1 की परीक्षा हुई। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले आने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि परीक्षा शुरू होने के बाद भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते रहे। विद्यार्थियों को 10.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

इंसेट
स्कूलों में पहले ही घोषित कर दिया था अवकाश
बुनियाद परीक्षा को लेकर जिले के जिन 10 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, उन सभी स्कूलों में पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था। बुनियाद परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। दो घंटे तक चली परीक्षा के दौरान अभिभावक परीक्षा केंद्र के बाहर ही अपने बच्चों के निकलने का इंतजार करते रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों से अभिभावक परीक्षा के बारे में पूछते रहे। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर आसान था और निर्धारित समयावधि में लगभग पूरा पेपर हल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
400 से 700 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन
राजकीय स्कूलों में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए ही शिक्षा विभाग ने बुनियाद योजना शुरू की है। जिसके तहत परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। लेवल-1 की परीक्षा में शामिल 2325 विद्यार्थियों में से 400 से 700 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेवल-2 की परीक्षा के बाद जिले से करीब 120 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

इंसेट
कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र कुल परीक्षार्थी उपस्थिति
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा 273 226
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन 273 230
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेवड़ा 321 237
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा 324 232
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर 315 231
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर 313 254
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 376 326
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा 264 229
राजकीय उच्च विद्यालय, आहुलाना 262 213
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना शहर 170 147
वर्जन
बुनियाद योजना के तहत बुधवार को लेवल-1 की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले के 2891 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा को लेकर जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 80.42 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ओएमआर सीट पर हुई लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
कौशल्या रानी, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed