फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2.29 lakh students participated in the road safety quiz.

Sonipat News: रोड सेफ्टी क्विज में 2.29 लाख विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Tue, 01 Sep 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
2.29 lakh students participated in the road safety quiz.
सोनीपत। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। जिले के सातों ब्लॉकों में एक साथ हुई प्रतियोगिता में स्कूलों और कॉलेजों के करीब 2.29 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध किए गए। विद्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक नरेश अहलावत ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के 2,28,560 विद्यार्थियों ने क्विज में भाग लिया। इसके अलावा कॉलेजों के करीब 1,200 विद्यार्थी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी परखी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की जानकारी के साथ जिम्मेदारी का संदेश
ट्रैफिक थाना प्रभारी बलवान सिंह ने कहा कि क्विज का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की जानकारी परखना नहीं है। उन्हें सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता बनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। छोटी उम्र से यातायात नियमों की समझ विकसित होने से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बच्चों के जरिये घर-घर पहुंचेगा संदेश
एसीपी नरेश अहलावत ने कहा कि पुलिस का प्रयास विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक बनाने का है। विद्यार्थी स्वयं नियमों का पालन करने के साथ माता-पिता, भाई-बहन और अन्य परिजनों को भी जागरूक कर सकते हैं। इससे स्कूलों से शुरू हुआ जागरूकता अभियान परिवार और समाज तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed