फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   22.60 lakhs cheated in the name of sending abroad

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर 22.60 लाख ठगे

Sun, 11 Aug 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
22.60 lakhs cheated in the name of sending abroad
सोनीपत। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 22.60 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को आरोपियों ने जाली वीजा भी थमा दिया था। आरोपियों ने युवकों को विदेश नहीं भेजा और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने ठगी की शिकायत डीसीपी गोहाना को दी है। डीसीपी के आदेश पर थाना शहर गोहाना की पुलिस ने तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव देहरा निवासी राज सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव न्यात निवासी रिश्तेदार मुनीष कुमार की दुकान पर वह गोहाना गया हुआ था। इस दौरान उनकी मुलाकात गोहाना में वार्ड नंबर 13 निवासी शक्ति सिंह, आर्य नगर निवासी विकास व गांव दुभेटा निवासी दीपक श्योराण से हुई। शक्ति सिंह व विकास गैलेक्सी एक्सीज कोचिंग सेंटर चलाते हैं। पीड़ित ने दोनों के सामने आस्ट्रेलिया में जाने की इच्छा जाहिर की। दोनों ने दीपक श्योराण के पिता को उच्च पद पर बताकर विदेश भेजने के झांसे में ले लिया। पीड़ित ने अपने दोस्त आर्य नगर निवासी गौरव को भी कनाडा में भेजने की इच्छा जाहिर की। आरोपियों ने दोनों को विदेश भेजने का कुल 25 लाख रुपये खर्च बताया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 लाख रुपये और कनाडा के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पीड़ितों ने 1 मार्च 2023 को गौरव के खाते से दीपक श्योराण के खाता में यूपीआई राशि 90 हजार रुपये व 2 मार्च 2023 को 70 हजार रुपये बैंक खाता में डाल दिए। उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से दस्तावेज मांगे। 6 मई 2023 को शक्ति सिंह ने मुनीष कुमार को राज सिंह का वीजा अपने फोन में दिखाया और राज सिंह के दोस्त गौरव का वीजा भी जल्द ही लग जाने की बात कही। इसके बाद 6 मई 2023 को शक्ति सिंह के कहने पर विकास के बैंक खाते में पांच लाख रुपये की आरटीजीएस करा दी गई। 8 मई 2023 को दोबारा से एक लाख रुपये आरटीजीएस विकास के खाता में करवाई। 22 जून 2023 को मुनीष कुमार की दुकान पर 15 लाख रुपये नकद शक्ति सिंह को दिए। शक्ति सिंह ने मुनीष कुमार को एक शपथ-पत्र दिया, इसमें विदेश भेजने का जिक्र न कर राशि का लेनदेन लिखवाया गया। शपथ पत्र में दो गवाह जयदीप कुंडू व मंजीत भी लिए गए। बकाया राशि 2.40 लाख रुपये काम होने के बाद देने पर सहमति हुई।
विज्ञापन

22 जून 2023 को आरोपियों ने वीजा की फोटो कॉपी मुनीष कुमार को दी व कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टिकट करवा लो। दोस्त गौरव का वीजा भी जल्द ही आ जाएगा। पीड़ितों ने टिकट करवाने से पहले अपना वीजा दूतावास (एंबेसी) में चैक करवाया तो वीजा फर्जी मिला। मुनीष कुमार ने आरोपियों से संपर्क किया और 22.60 लाख रुपये वापिस देने की कही तो आरोपियों ने दो महीने का समय मांगा। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed