फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   220 officers will inspect 220 schools

Sonipat News: 220 अधिकारी 220 स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
220 officers will inspect 220 schools
सोनीपत। शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को शिक्षा विभाग के 220 अधिकारी जिले के 220 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह स्कूल लगने से छुट्टी होने तक पूरा दिन स्कूल में ही रहकर शिक्षण कार्य, स्कूल में करवाई जाने वाली गतिविधियों, खर्च की गई ग्रांट, विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं सहित अन्य जानकारियां जुटाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम के निरीक्षण का पता लगने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर व्यवस्थाएं जांची और जहां कमियां मिलीं, उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल मुखिया को पूरा रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने मंगलवार को गन्नौर खंड के गांव दातौली, लडसौली, बेगा, बड़ी व शाहपुर तगा स्थित स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। जहां स्कूल में हाजिरी रजिस्टर से लेकर विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। इस दौरान डीईओ ने स्कूल मुखिया को रिकॉर्ड अपडेट करने, स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने सहित जो भी खामियां हैं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) जितेंद्र छिक्कारा व सहायक परियोजना समन्वयक रूपेंद्र पूनिया ने गांव ककरोई, भदाना, बड़वासनी, माहरा व हुल्लेड़ी स्थित स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। ककरोई में कुछ खामियां मिली, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के तहत आने वाले स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने निरीक्षण को लेकर जारी किया शेड्यूल
सुबह 8:00 बजे : प्रार्थना सभा का अवलोकन करेंगे।
सुबह 8:30 से 8:50 बजे तक : अध्यापकों से कार्यक्रम बारे चर्चा करेंगे और पर्यवेक्षण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे।
सुबह 8:50 से दोपहर 12:00 बजे तक : कक्षावार स्कूल व कौशल पासबुक का मूल्यांकन करते हुए एफएलएन की प्रगति को जांचेंगे। बोर्ड परीक्षा का परिणाम व 9वीं और 11वीं में फेल विद्यार्थियों को विवरण प्राप्त करेंगे।

दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक : अध्यापकों के पढ़ाने के तरीकों का अवलोकन, पाठ्यपुस्तक, कार्य पुस्तक व अन्य सामग्री का वितरण, भोजन योजना की जानकारी जुटाई जाएगी। इस दौरान स्मार्टशाला, बैग फ्री इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्मार्ट क्लास रूम, साइंस किट, ड्यूल डेस्क, सिविल वर्क व अन्य ग्रांट का अवलोकन करेंगे।
दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक : एसएमसी सदस्य, अभिभावकों, ग्राम पंचायत, सरपंच से स्कूल में दाखिलों व विकास को लेकर चर्चा करेंगे।
दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक : स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा, सुझाव लेने के साथ रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक : जिला मुख्यालय पर एसीएसएसई के साथ जिलास्तरीय बैठक में शामिल होंगे और उपायुक्त को पर्यवेक्षण की रिपोर्ट सौंपेंगे।
21 सितंबर दोपहर 3:30 बजे : जीवीएम कन्या महाविद्यालय के सेमिनार हाल में जिला स्तरीय बैठक में जिला उपायुक्त को पर्यवेक्षण की तरफ से रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed