फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   22 fertilizer and pesticide samples fail tests; notices being prepared for sellers.

Sonipat News: खाद-कीटनाशक के 22 सैंपल फेल, विक्रेताओं को नोटिस की तैयारी

Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
22 fertilizer and pesticide samples fail tests; notices being prepared for sellers.
-खरीफ सीजन में 378 सैंपल लिए, 22 की गुणवत्ता मानकों से कम मिली
विज्ञापन


-रिपोर्ट सामने आने के बाद अब संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में अब तक 22 सैंपल गुणवत्ता के मानकों पर फेल मिले हैं। इनमें खाद और कीटनाशक के सैंपल शामिल हैं। विभाग ने संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, किसानों के लिए राहत की बात है कि जांचे गए 55 बीज सैंपलों में अब तक किसी में गुणवत्ता संबंधी कमी नहीं मिली है।
कृषि विभाग ने खरीफ सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया था। विभागीय टीमों ने दुकानों, डीलरों और फैक्टरियों का औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए। उपमंडल स्तर की टीमों के अलावा मुख्यालय की विशेष टीमों ने भी जांच की। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। अब इनकी रिपोर्ट मिलने लगी है।
विज्ञापन

जुलाई में लिए गए फेल सैंपलों से संबंधित विक्रेताओं को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिस के बाद संबंधित विक्रेताओं को दोबारा जांच का अवसर मिलेगा। विभाग ने किसानों से खाद, बीज और कीटनाशक खरीदते समय पक्का बिल लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद के 42 और कीटनाशक के 95 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित
अभियान के तहत विभाग ने कुल 378 सैंपल लिए हैं। इनमें 55 बीज, 158 खाद और 165 कीटनाशक के सैंपल हैं। खाद के 158 में से 116 और कीटनाशक के 165 में से 70 सैंपलों की रिपोर्ट मिल चुकी है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट में खाद और कीटनाशक के कुल 22 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। खाद के 42 और कीटनाशक के 95 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है
घटिया खाद-कीटनाशक से उत्पादन प्रभावित होने का खतरा
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कम गुणवत्ता वाली खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल से फसल की बढ़वार और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वर्तमान में धान, कपास और बाजरे की फसल में किसान रोग और कीटों की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में कीटनाशक प्रभावी नहीं होने पर किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिले में इस बार 90 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की फसल है।

----------
बाजार में उपलब्ध खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन सैंपलों की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं मिली है, उनके खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राकेश हुड्डा, क्यूसीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed