फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बीए अंग्रेजी ऑनर्स में निधि ने किया विवि में टॉप, 43 छात्राओं को मिली मेरिट

बीए अंग्रेजी ऑनर्स में निधि ने किया विवि में टॉप, 43 छात्राओं को मिली मेरिट

Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीए अंग्रेजी ऑनर्स में निधि ने किया विवि में टॉप, 43 छात्राओं को मिली मेरिट
सोनीपत। मदवि रोहतक की ओर से जारी बीए अंग्रेजी ऑनर्स के परीक्षा परिणाम में टीकाराम पीजी कन्या कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले सेमेस्टर की छात्रा निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विवि में टॉप किया। इसके अलावा यूजी व पीजी की 43 छात्राओं ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा व प्राध्यापिकाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर प्रगति ने छठा, साक्षी का नौंवा, राधिका ने 15वां, कोमल ने 17वां स्थान प्राप्त किया। तीसरे सेमेस्टर में अन्नू ने छठा, चलसिया ने सातवां, ज्योतिका ने दसवां, बंटी ने 11वां, सरिता मलिक ने 15वां, काजल ने 23वां, कमल त्यागी ने 25वां, आशा 27वां, आरती ने 35वां, कुसुम ने 38वां, पूर्विका ने 46वां व प्रतिभा ने 48वां स्थान प्राप्त किया। पांचवें समेस्टर में साक्षी दूसरे, सोनिया पांचवें, डिंपल ने सातवें, मंजू व मन्नू 10वें, गरिमा व मिनाक्षी 15वें, प्रतिभा 17वें, पूजा तुषीर 30वें, महिमा 33वें, मंजू 33वें, साक्षी तुषीर 34वें, निधि 38वें व निप्पी ने 48वें स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एमए अंग्रेजी के तीसरे सेमेस्टर में कोमल ने चौथा, आरती ने 11वां, पूजा ने 13वां, अंजली ने 14वां, मधु ने 16वां, राखी ने 32 वां, श्वेता ने 45वां, अंजू ने 47वां, कोमल ने 49वां, पहले समेस्टर में आरजू ने 20वां, आस्था ने 27वां व पूजा ने 35 वां स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राध्यापिका किरण, प्रियंका गहलोत, रविता, सुमिता, मंजू आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान
कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने जवाहर नगर, वेस्ट रामनगर व सुभाष नगर में घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। लोकतंत्र का यह आधार, वोट नहीं हो कोई बेकार विषय पर आयोजित अभियान का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा ने किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. सविता, डॉ. उपासना, डॉ. सुमन मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed