फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत, तीन घायल

फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत, तीन घायल

Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत, तीन घायल
फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से मजदूर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। बहालगढ़ में राठधना रोड पर स्थित ऑक्सीजन सिलिंडर भरने वाली फैक्टरी में रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। सिलिंडर फटने से एक मजदूर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। सिलिंडर फटने से फैक्टरी की छत में लगी टिन शेड भी गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मरने वाले मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फैक्टरी में ऑक्सीजन का सिलिंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के हरदोई जिले के बाजीपुरवा का रहने वाला दीपक सिंह (30) पिछले काफी समय से बहालगढ़ में फ्लाईओवर के पास राठधना रोड पर दिव्या एयर प्रोडक्ट्स फैक्टरी में काम करता था। वह रविवार शाम को फैक्टरी में सिलिंडरों में आक्सीजन भर रहा था। उस दौरान ही अचानक तेज धमाका हुआ और गैस सिलिंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से दीपक के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां पास ही फैक्टरी में काम कर रहे अन्य तीन मजदूर यूपी के एटा निवासी उमेश, पीयूष व महेश भी चपेट में आकर घायल हो गये। इन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वहां छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की छानबीन में सिलिंडर फटने के कारणों का पता नहीं लग सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से हुए धमाके ने मचाया हड़कंप
ऑक्सीजन फैक्टरी में हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। वहां कोई नहीं समझ पाया कि किस जगह विस्फोट हुआ है, लेकिन जब कुछ देर बाद ही घायलों ने शोर मचाया तो लोगों को पता चला कि ऑक्सीजन फैक्टरी में सिलेंडर फटा है। वहां यह गनीमत रही कि एक सिलेंडर फटने से अन्य सिलेंडरों तक उसका असर नहीं हुआ। वहां बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे हुए थे और वहां अन्य सिलेंडर भी उसकी चपेट में आने से हादसा बड़ा हो सकता था और उस फैक्टरी के पास ही पेट्रोल पंप व नेशनल हाईवे है, जहां स्थिति गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऑक्सीजन फैक्टरी में सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है और किसी की ओर से शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- नरेश सिंह, प्रभारी बहालगढ़ चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed