फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एटलस फैक्टरी के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, सीएम के मीडिया सलाहकार को वेतन दिलाने की लगाई गुहार

एटलस फैक्टरी के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, सीएम के मीडिया सलाहकार को वेतन दिलाने की लगाई गुहार

Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एटलस फैक्टरी के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, सीएम के मीडिया सलाहकार को वेतन दिलाने की लगाई गुहार
एटलस कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, वेतन दिलाने की गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एटलस फैक्टरी के कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला और सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री के निवास पर पहुंचकर सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन को मांगपत्र सौंपा। जहां उन्होंने दो माह से रुके हुए वेतन को दिलाने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 13 फरवरी तक वेतन नहीं मिला तो वे 14 फरवरी को जानकीदास स्कूल पर ताला जड़ देंगे।

एटलस फैक्टरी के कर्मचारियों ने बताया कि फैक्टरी मालिकों ने जानबूझकर उत्पादन बंद कर रखा है। अपनी मांगों को लेकर सभी कर्मचारी की कर्मचारियों की मीटिंग 2 जनवरी को डीसी के साथ रखवाई गई थी। मीटिंग में एएलसी व एसडीएम फैक्ट्री प्रबंधक व यूनियन के नुमाइंदे उपस्थित थे। जहां बातचीत के बात लिखित रूप से यह समझौता हुआ था कि कर्मचारियों को दो महीने (नवंबर व दिसंबर) का वेतन 17 जनवरी तक दे दिया जाएगा। लेकिन कर्मचारियों से किए वादे को पूरा नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। गुस्साए कर्मचारियों ने कहा कि अगर 13 फरवरी तक कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं दिया गया तो 14 फरवरी को जानकीदास स्कूल पर ताला जड़ दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि इस बारे में फैक्टरी प्रबंधन, स्कूल प्रशासन व जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। इस पर सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान नरेश कुमार, लीलाधर, राजबीर, बिजेंद्र, जगमोहन, पवन, राम सागर, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed