फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ात्रा के हत्यारोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : कृष्ण पंवार

ात्रा के हत्यारोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : कृष्ण पंवार

Mon, 15 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
ात्रा के हत्यारोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : कृष्ण पंवार
छात्रा के हत्यारोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : कृष्ण पंवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। प्रदेश के परिवहन व जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि जींद के सफीदो क्षेत्र में मिले कुरुक्षेत्र की छात्रा के शव के मामले में निष्पक्ष जांच कर जल्द हत्यारोपियों को काबू किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश की महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है और सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं।

वह शहर के बजाज पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कृष्ण पंवार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा अपनी सरकार के कार्यकाल को याद करें। उन्होंने कहा कि हुड्डा दुखदायी घटनाओं पर कोरी बयानबाजी कर सिर्फ अपने मन को हल्का करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा केवल सत्ता में आने की लालसा से यात्राएं निकाल रहे हैं लेकिन जनता उनके सपने को पूरा नहीं होने देगी। मंत्री ने कहा कि 28 जनवरी को कैथल में राज्य स्तर पर संत रविदास की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभा में पहुंचे कार्यकर्ताओं को जयंती समारोह में पहुंचने का नियंत्रण दिया। उन्होंने शहर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना ने की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, बलजीत सिंह मलिक, मीना नरवाल, बलराम कौशिक, हवा सिंह वर्मा, महावीर गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सुनील वत्स, अनिल चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed