फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुष्कर्म के आरोपी का मददगार गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी का मददगार गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी का मददगार गिरफ्तार
सोनीपत। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी की मदद करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मेहंदीपुर निवासी संदीप है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रहा है। मामले को लेकर जींद की रहने वाली एक नाबालिग लडक़ी ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि रविंद्र व मेहंदीपुर के संदीप ने उसे बख्तावरपुर मोड़ के पास से अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी थी। दोनों रेत की खान में काम करते है। बाद में आरोपी उसे व उसकी मां को बख्तावरपुर के खेतों में ले गए। वहां ले जाकर आरोपी संदीप उसकी मां को बहाने से एक तरफ ले गया और आरोपी रविंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एएसआई मनीषा की टीम ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में रविंद्र की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी रविंद्र को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed