{"_id":"598374d94f1c1b0e7e8b45cd","slug":"201501787353-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डांस में कन्या स्कूल सिसाना ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डांस में कन्या स्कूल सिसाना ने बाजी मारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
खंड़ स्तरीय डांस प्रतियोगिता में सिसाना गांव की छात्राओं ने बाजी मारी।समूह गान व एकल गायन में भी सिसाना गांव की छात्राएं अव्वल रही।
बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिसाना में हरियाणा स्वर्ण जयंती पर खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें खंड के 15 विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस, नाटक, एकल गायन व एकल नृत्य शामिल किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श सांगवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य सुरेशचंद्र नांदल ने बताया कि ग्रुप डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने पहला, राजकीय उच्च विद्यालय गढी सिसाना ने दूसरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटौला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं समूह गान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहणा ने दूसरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किढौली पहलादपुर तीसरा हासिल किया। इसके अलावा नाटक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने पहला, एकल गायन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना की पूजा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना की प्रीति ने पहला व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटौला की प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।