फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 years imprisonment for raping a teenage girl

Sonipat News: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a teenage girl
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह ने बरोदा थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद व 70 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश किए हैं। वहीं जुर्माना न देने पर दो साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


बरोदा थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी ने 21 फरवरी, 2022 को बताया था कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान जींद के जुलाना का रहने वाला राकेश उनके घर में घुस गया था। आरोपी चाकू दिखाकर उसे कमरे में ले गया और आरोपी ने उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बीच उनके पिता घर पर आ गए थे। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया था। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान पर दुष्कर्म व 4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जांच अधिकारी देवेंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


मामले में अब सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह ने आरोपी राकेश को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 6 पॉक्सो एक्ट में 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 452 में सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा 506 में सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed