फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 Livestock Farmers Trained in Sheep and Goat Rearing

Sonipat News: 20 पशुपालकों को भेड़-बकरी पालन का दिया प्रशिक्षण

Wed, 29 Apr 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
20 Livestock Farmers Trained in Sheep and Goat Rearing
फोटो : सोनीपत के पशु विज्ञान केंद्र में ​शिविर के दौरान पशुपालकों के साथ प्रभारी डॉ. गौरी चंद्र
सोनीपत। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय की ओर से पशु विज्ञान केंद्र में आयोजित सात दिवसीय भेड़-बकरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसमें 20 बेरोजगार युवाओं एवं पशुपालकों को आधुनिक भेड़-बकरी पालन की तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पशु विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. गौरी चंद्रात्रे ने प्रतिभागियों को भेड़-बकरी पालन से संबंधित आधुनिक एवं नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ते शहरीकरण के कारण दूध एवं मांस उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे उन्नत नस्ल के पशु, संतुलित पोषण तथा बेहतर प्रबंधन के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. मोहित व डॉ. यजेश मलिक ने पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं के उपयोग तथा स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छोटे बच्चों को कोलोस्ट्रम पिलाने के महत्व, साइलेंज तकनीक, प्रजनन संबंधी समस्याओं के समाधान आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed