फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 complaints were received at the SDM's camp, and officials were ordered to address them.

Sonipat News: एसडीएम के शिविर में आईं 20 शिकायतें, अधिकारियों को हर करने के मिले आदेश

Mon, 15 Jun 2026 05:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
20 complaints were received at the SDM's camp, and officials were ordered to address them.
फाेटाे : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान जनसमस्याएं सुनते एसडीएम सुभाष चंद्र। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एसडीएम सुभाष चंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आनी वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 20 शिकायतें मिलीं। इस दौरान जुआं-2 के पंच दीपक ने गांव की गलियों में नालियों का पानी बहने, बढ़खालसा में जमीन अधिग्रहण होने के बाद जमीन के बदले जमीन दिलवाने, काठ मंडी वाली गली में अतिक्रमण हटवाने, मेडिकल बिल के पैसे दिलवाने, जुआं वेस्ट ड्रेन की सफाई व खुदाई सुचारु रूप से न करने व ठेकेदार के साथ मिलीभगत की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम सुभाष चंद्र ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। फरमाणा में सरकारी स्कूल की जमीन से कब्जा हटवाने, भटाना जाफराबाद के खेत में ट्रांसफार्मर व खंभे को ठीक करवाने, प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने, गन्नौर बस स्टैंड पर आमजन के बैठने के लिए शेड लगवाने की भी शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए एसडीएम ने मौके पर जाकर जांच करने व सभी समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed