{"_id":"263fa6e7d7b604a6f1bd1c11bdb4d3b4","slug":"2-new-cases-of-dengue-were-found-the-number-4-was-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 2 नए मरीज मिले, संख्या 4 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 2 नए मरीज मिले, संख्या 4 हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 21 Sep 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मलेरिया और डेंगू के आतंक ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में जिले में अब तक डेंगू के 4 और मलेरिया के 78 केस सामने आए हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
शनिवार को शहर के ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र से पार्षद सुनैना भारद्वाज की ओर से शिकायत मिली थी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के बाद नरेंद्र नगर इलाके का दौरा किया। जिसमें एक ही परिवार को दो लोग डेंगू से पीड़ित मिले। मां उर्मिला और पुत्र अर्पित डेंगू ग्रस्त मिले।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके रक्त का नमूना लिया और फिर आसपास के क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू के प्रकोप के चलते मच्छरों को दूर भगाने के लिए फॉगिंग की। साथ ही घर-घर में स्वास्थ्य विभाग ने कुनैन की गोलियां भी वितरित की। स्वास्थ्य विभाग की टीम में 4 एमपीएचडब्ल्यू वर्कर, 4 फील्डमैन, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलबीर और जीव वैज्ञानिक डॉ. परमानंद भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए सलाह दी।
विज्ञापन
कैसे बचें
-डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता है। इसलिए ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढकें।
-डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा नहीं है। डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
-बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराएं।
-मलेरिया होने पर दवा का पूरा कोर्स करें।
-सप्ताह में एक बार कूलर को रगड़कर साफ कर सुखा लें।
-जो कूलर खाली न हो सके उसमें सप्ताह में एक बार एक चम्मच पेट्रोल या मिट्टी का तेल डाल दें।
-पानी की टंकियों का ढक्कन हमेशा बंद रखे।
-अपने घर और आसपास के क्षेत्र में पानी इकट्ठा न होने दें।
-टूटे-फूटे बर्तन, कप, गमले व टायर आदि में पानी जमा न होने दें।
-दवा उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें।