फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2.40 lakh rupees and jewelery stolen by entering the house, then set fire to the shop

घर में घुसकर 2.40 लाख रुपये व आभूषण चोरी कर दुकान में लगाई आग

Mon, 06 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh rupees and jewelery stolen by entering the house, then set fire to the shop
गांव सलीमसर माजरा में चोरी के बाद दुकान में लगाई आग से जला सामान। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा स्थित किसान के घर में तीन जून की रात घुसे चोर 2 लाख 40 हजार 800 रुपये नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोरों ने घर के अंदर किसान की कास्मेटिक और कपड़े की दुकान में आग लगा दी जिससे काफी सामान भी जल गया। परिवार के सदस्यों ने आग लगी देख किसान जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी और आग लगाकर नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सलीमसर माजरा निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 3 जून की रात को खेत में सिंचाई करने गया था। घर पर उसकी मां लक्ष्मी, पत्नी सुमन, बेटी निधि व बेटा नितिश मौजूद थे। देर रात करीब पौने 12 बजे उसकी पत्नी सुमन की आंख खुली तो उसने देखा कि उनके घर के परिसर में स्थित कास्मेटिक और कपड़े की दुकान का दरवाजा खुला था और आग लगी हुई थी। उसने शोर मचा दिया जिससे परिवार के सदस्य व पड़ोसी भी उठ गए। उसने उसे भी आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंचा। पड़ोसियों ने दूसरा दरवाजा तोड़ कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसने घर पहुंचकर जब सामान की जांच की तो दुकान के गल्ले से सात हजार रुपये, कमरे के अंदर बॉक्स से 17 हजार रुपये, अलमारी के अंदर से एक लाख 80 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, उसके कमीज की जेब से 11500 रुपये, सिलाई मशीन के ऊपर रखी गुल्लक से 12300 रुपये और उसकी पत्नी के पर्स से 13 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पर्स से चाबी निकाल कर दुकान में की चोरी, बाद में लगाई आग
धर्म सिंह का आरोप है कि चोरों ने उसकी पत्नी के पर्स में रखी दुकान की चाबी चोरी कर ली। उसके बाद नकदी चोरी करने के बाद आग लगा दी। इस घटना में दुकान के अंदर सूट, कॉस्मेटिक का सामान, बच्चों के कपड़े आदि जल कर नष्ट हो गए। जिससे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। पुलिस ने मौके से सुबूत जुटाए हैं। साथ ही चोरों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed