फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 मार्च से इकबालपुर चीनी मिल के सामने धरना शुरू करेंगे किसान

11 मार्च से इकबालपुर चीनी मिल के सामने धरना शुरू करेंगे किसान

Tue, 05 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
11 मार्च से इकबालपुर चीनी मिल के सामने धरना शुरू करेंगे किसान
इकबालपुर चीनी मिल के सामने 11 से धरना शुरू करेंगे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की बैठक हुई। बैठक में इकबालपुर की चीनी मिल पर बकाया 38 करोड़ रुपये को लेकर विचार किया गया। बैठक में 11 मार्च से धरना शुरू करने का ऐलान किया गया।

भाकियू के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढूंनी ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की इकबालपुर स्थित चीनी मिल के बाहर किसान धरने पर बैठेंगे। किसान चीनी मिल प्रबंधन की वादा खिलाफी से सख्त खफा हैं। उन्होंने कहा कि करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत व रोहतक के हजारों किसानों ने हरिद्वार की चीनी मिल इकबालपुर को 40 करोड़ रुपये का गन्ना दिया। इस में से केवल 1.60 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। 23 फरवरी को चीनी मिल में बातचीत हुई जिसमें 10 दिन तक रोजाना किसानों के खाते में न्यूनतम 25 लाख रुपये सीधे ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया। मिल के अधिकारियों ने कहा था कि 31 मार्च पूरी अदायगी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को वादा पूरा करने की शुरुआत करते हुए चीनी मिल प्रबंधन ने 55 लाख रुपये किसानों के खातों में डाल दिए, पर उसके बाद अब तक एक भी दिन एक भी पैसा नहीं डाला। उन्होंने कहा कि अब 11 मार्च को सभी जिलों के किसान शामली में एकत्रित होकर मिल पर धरना देने के लिए कूच करेंगे। धरना जब तक चलता रहेगा, तब तक पूरे पैसे का भुगतान न कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने की। इस दौरान भाकियू के करनाल जिलाध्यक्ष अजय राणा, भगत सिंह, कृष्ण मलिक, सूबेदार कर्मबीर, सोनू राणा, संदीप, बिजेंद्र, रविंद्र, रणबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed