फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.83 lakh quintal of 1509 variety of paddy has been sold, PR paddy did not arrive on the first day

Sonipat News: 1.83 लाख क्विंटल 1509 किस्म का धान बिक चुका, पहले दिन नहीं पहुंचा पीआर धान

Fri, 27 Sep 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.83 lakh quintal of 1509 variety of paddy has been sold, PR paddy did not arrive on the first day
सोनीपत। अनाज मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक व खरीद जारी है। जिले की मंडियों में अब तक 1.83 लाख क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है। मंडियों में 2000 रुपये से लेकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद की जा रही है। धान के दाम कम मिलने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि पहले ही किसान मौसम की मार झेल रहे हैं। प्राइवेट मिलर्स धान में नमी ज्यादा होने के कारण बोली कम दाम पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गैर बासमती (पीआर) धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू करने के आदेश दिए थे। वीरवार को सरकार ने अचानक 27 सितंबर से धान की सरकारी खरीद के आदेश जारी किए। शुक्रवार को सरकार की ओर से खरीदा जाने वाला पीआर धान अभी तक मंडियों में नहीं पहुंचा। गैर बासमती धान की खरीद के लिए गन्नौर, गोहाना, खरखौदा, सोनीपत, कथूरा, कासंडी और जाखौली मंडी निर्धारित कर रखी है। दूसरी तरफ जिले की मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक व खरीद जारी है। सोनीपत अनाज मंडी में 1.14 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। गोहाना अनाज मंडी में 7500 क्विंटल धान खरीदा गया है। गन्नौर मंडी में 60 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। खरखौदा मंडी में 2090 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed