फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बहालगढ़ बिस्कुट फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड ने फोरमैन को गोली मारकर की हत्या-AMBALA

बहालगढ़ बिस्कुट फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड ने फोरमैन को गोली मारकर की हत्या-AMBALA

Sun, 17 Mar 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ बिस्कुट फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड ने फोरमैन को गोली मारकर की हत्या-AMBALA
बहालगढ़ बिस्कुट फैक्टरी में फोरमैन ने लाइन में लगकर तलाशी देने से मना किया तो सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

-रात की शिफ्ट खत्म कर गेट पर निकलते समय तलाशी के लिए लाइन में लगने को लेकर हुआ विवाद
-लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली, रोहतक के गांव मकड़ौली का रहने वाला था युवक, भिगान गांव में रहता था
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/राई/सोनीपत। बहालगढ़ स्थित रस्क और बिस्कुट बनाने की फैक्टरी के गेट पर तलाशी के दौरान लाइन में लगने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सुरक्षा गार्ड ने फोरमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर गार्ड मौके से फरार हो गया। फोरमैन रोहतक के मकड़ौली गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फोरमैन के पिता के बयान पर गार्ड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से रोहतक के गांव मकड़ौली का रहने वाला रवि (25) गांव बहालगढ़ स्थित मारियो रस्क व बिस्कुट फैक्टरी में फोरमैन था। शुक्रवार रात शिफ्ट खत्म होने के बाद वह बाइक लेकर फैक्टरी से बाहर जा रहा था। जिस पर गेट पर तैनात गांव करेवड़ी निवासी सुरक्षा गार्ड रामकरण ने उसे तलाशी के लिए रोक दिया। रवि ने जल्दी में होने की बात कर पहले उसकी तलाशी लेने के लिए गार्ड से कहा, जिस पर गार्ड ने उसे लाइन में लगने के लिए कह दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच रामकरण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से रवि को गोली मार दी। एक गोली हाथ व दूसरी पेट में लगी। इससे रवि बेसुध होकर गिर गया। रामकरण मौके से फरार हो गया। रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रवि के पिता जगबीर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-------
फैक्टरी के कर्मी की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप सिक्योरिटी गार्ड पर लगा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल छिल्लर, थाना प्रभारी, राई
फोटो : 15 : फैक्टरी में फोरमैन की हत्या के बाद सुबह कर्मियों से पूछताछ कर अंदर भेजता सुरक्षा गार्ड।
फोटो : 16 : फैक्टरी में फोरमैन की हत्या के बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।
फोटो : 17 : रवि का फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed