{"_id":"59a5b69a4f1c1bff268b4688","slug":"181504032410-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बवाल के साथ पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों पर हमले की भी थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बवाल के साथ पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों पर हमले की भी थी साजिश
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नेशनल हाईवे पर बहालगढ़ के पास बवाल करने का षड्यंत्र रचने के साथ ही पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स पर भी हमले की साजिश रची गई थी। पुलिस ने अब मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डेरा प्रेमियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पहले ही चार डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर बहालगढ़ के नामचर्चा घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर रखा है। पुलिस ने अभी भी नामचर्चा घर के आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा कर रखी है। वहीं इंटरनेट सेवा बहाल होने से लोगों को राहत मिली है।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया था। इस पर डेरा समर्थकों ने बवाल कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख की संपत्ति को सील करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत पुलिस ने बहालगढ़ स्थित नामचर्चा घर को भी सील कर दिया था। रविवार को नामचर्चा घर में हथियार होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर राई में रह रहे सत्यवान को हिरासत में लिया था। जिस पर खुलासा हुआ था कि जमीन में हथियार दबाकर रखे गए हैं। साथ ही पता लगा कि हाईवे पर उपद्रव का षड्यंत्र रचा गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह ही नामचर्चा घर के पास खेत में खुदाई कर हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस ने वहां से 30 लाठियां, 66 डंडे, 9 गंडासी, 12 दरांती, 1 दाव, 12 जेली व भारी मात्रा में खाली बोतल बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में गांव दीपालपुर निवासी वेदप्रकाश, सोनीपत की सिद्धार्थ कालोनी निवासी जयनारायण, मुरथल निवासी कृष्ण को भी गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ राजद्रोह सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब मामले में गांव अकबरपुर बारोटा निवासी रोहताश व कुंडली निवासी टीकाराम को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भी राजद्रोह का आरोप है।
पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स पर भी करना था हमला
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हाईवे पर ही बवाल की साजिश नहीं थी, बल्कि इसके साथ ही पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों पर भी हमला किया जाना चाहिए। सभी आरोपी गुरमीत सिंह को दोषी करार दिए जाने से खफा थे।
विज्ञापन
नामचर्चा घर की सुरक्षा अभी कड़ी
पुलिस ने नामचर्चा घर की सुरक्षा के लिए अभी भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। नामचर्चा घर के सामने हाईवे की लेन को बंद किया गया है। नामचर्चा घर के दोनों तरफ पुलिस बैरीकेड लगाए गए हैं।
इंटरनेट सेवा बहाल होने से मिली राहत
जिले में 24 अगस्त को बंद की गई इंटरनेट सेवा को मंगलवार दोपहर बहाल कर दिया गया। इससे लोगों को आ रही परेशानी दूर हुई है, क्योंकि लोग पिछले चार दिनों से इंटरनेट बंद होने के कारण परेशानी से जूझ रहे थे।
नामचर्चा घर में भारी मात्रा में हथियार बरामद करने व चार डेरा प्रेमियों की गिरफ्तारी के बाद दो अन्य को काबू किया गया है। इस मामले में अन्य की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस सभी सबूत जुटा रही है। साथ ही नामचर्चा घर की कड़ी सुरक्षा की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि वह पुलिस व पैरामिल्ट्री फोर्स पर भी हमले की तैयारी में थे। सभी के खिलाफ राजद्रोह व अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
- ऋषिकांत, थाना प्रभारी राई।