फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ूपी व दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी, दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर थमे वाहन

ूपी व दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी, दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर थमे वाहन

Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
ूपी व दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी, दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर थमे वाहन
सोनीपत। डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा से यूपी व दिल्ली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और वाहनों को कड़ी चेकिंग के बाद ही हरियाणा की ओर आने दिया जा रहा है। वहीं दिल्ली -चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए है और नेशनल हाइवे पर चंद वाहन नजर आ रहे हैं। इस नेशनल हाइवे पर चलने वाले कई प्रदेशों के वाहन बंद हो गए है और हाइवे पर अधिकतर आसपास रहने वाले लोग की दिख रहे है। पुलिस व प्रशासन के साथ ही आम लोगों के अंदर यह डर है कि 28 अगस्त को डेरामुखी को सजा सुनाए जाने पर फिर बवाल हो सकता है। इसको देखते हुए ही सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है और उसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत से दिल्ली व यूपी की सीमा सटी हुई है तो दिल्ली से हरियाणा में आने का केवल एक ही रास्ता है। इसके बावजूद एक दिन पहले तक केवल उन वाहनों की चेकिंग हो रही थी, जिनमें ज्यादा भीड़ नजर आती थी तो छोटे वाहनों को बिना चेकिंग के निकाला जा रहा था। अब डेरामुखी को दोषी ठहराए जाने के बाद जिस तरह से हिंसा भड़की है, उसको देखते हुए सोनीपत की सीमा में घुसते ही यूपी व दिल्ली से आने वाले सभी छोटे वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। हालांकि हरियाणा की ओर यूपी व दिल्ली से फिलहाल बड़े वाहन थम गए है और छोटी गाड़ियां ही आ रही है, लेकिन उनको लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। वहीं हिंसा का असर कई राज्यों दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर की परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है। क्योंकि इन राज्यों की सरकारी व निजी परिवहन व्यवस्था नेशनल हाइवे से चलती थी। जहां एक दिन पहले तक नेशनल हाइवे वन पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी, वहीं शनिवार शाम के बाद हाइवे पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए है। नेशनल हाइवे पर काफी दूर से कोई-कोई गाड़ी नजर आ रही है। इस कारण ही दिल्ली में होने वाली सब्जी व फलों के साथ ही दूध की कुछ सप्लाई भी बाधित होती दिख रही है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि किसी भी वाहन को रोका नहीं जा रहा है और वाहन चालक खुद ही चलने में हिचकिचा रहे है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि 28 अगस्त को डेरामुखी को सजा सुनाई जाती है, उसके बाद फिर से बवाल हो सकता है और यह डर ही अभी आम लोगों में बना हुआ है। इसको देखते हुए ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी खुद सड़कों पर निकल रहे है और सबसे ज्यादा ध्यान दिल्ली व यूपी बार्डर पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में पूरी तरह से शांति बनी हुई है और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे हुए है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है तो दिल्ली व यूपी से आने वाले वाहनों को पूरी तरह से छानबीन करने के बाद ही आगे भेजा जा रहा है। वहीं लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएम पांडुरंग, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed