फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   180 quintals of wheat were sold in Sonipat and 913 quintals in Kharkhoda

Sonipat News: सोनीपत में 180 और खरखौदा में 913 क्विंटल गेहूं बिका

Fri, 04 Apr 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
180 quintals of wheat were sold in Sonipat and 913 quintals in Kharkhoda
फोटो 29: सोनीपत के खरखौदा अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी की जांच करते विधायक पवन खरखौदा, सा
सोनीपत/खरखौदा। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक व खरीद शुरू होने लगी है। वीरवार को सोनीपत अनाज मंडी में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से 180 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरखौदा अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 913 क्विंटल गेहूं खरीदा। विधायक पवन खरखौदा ने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के साथ मिलकर मंडी का दौरा किया। वहीं, गोहाना अनाज मंडी में 200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन नमी ज्यादा होने की वजह से खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोनीपत की नई अनाज मंडी एचडब्ल्यूसी की तरफ से 180 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। मंडी में गेहूं की तीन ढेरियां पहुंची थीं, जिसमें से एक ढेरी में नमी की मात्रा 16 फीसदी होने के कारण उसकी खरीद नहीं हो पाई। एचडब्ल्यूसी अधिकारी ने बताया कि सरकार सिर्फ 14 फीसदी नमी वाले गेहूं की ही खरीद करेगी। वहीं, विधायक पवन खरखौदा ने मार्केट कमेटी के सचिव सहित अन्य स्टाफ को आदेश दिए कि किसान व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो यह सबसे पहले सुनिश्चित करें। अटल किसान-मजदूर कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता को लेकर कभी भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने सुनीं समस्याएं
विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि किसानों का गेहूं व सरसों समय पर खरीदा जाए। किसान को किसी भी स्तर पर कोई दिक्कत आती है तो संबंधित अधिकारी इसके जवाबदेह होंगे। ऐसे में अगर किसी किसान की फसल में कोई दिक्कत परेशानी नहीं है तो पहले आने वाले किसान की फसल को भी पहले ही खरीदा जाए। इस अवसर पर अनाज मंडी में चौकीदार रखने जाने की मांग उठी, जिसका विधायक ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आढ़तियों व किसानों की मांग पर फरमाणा खरीद केंद्र में एचडब्ल्यूसी, हैफेड व फूड एंड सप्लाई को दो-दो दिन खरीद करने के लिए चयनित किया गया है। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने इस दौरान कहा कि व्यवस्था बनाने के लिए मंडी में पुलिस की तैनाती भी करवा देंगे। इस दौरान सचिव सुरेश खोखर, मंडी प्रधान नरेश, सचिव सुरेश खोखर व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24840 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

अनाज मंडियों में सरसों की आवक व खरीद जारी है। सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखाैदा मंडी में अब तक 24840 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 18530 क्विंटल सरसों की उठान की जा चुकी है। हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) व हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की तरफ से 5950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों खरीदी जा रही है।

फोटो 29: सोनीपत के खरखौदा अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी की जांच करते विधायक पवन खरखौदा, सा

फोटो 29: सोनीपत के खरखौदा अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी की जांच करते विधायक पवन खरखौदा, सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed