फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 students of DCRUST got selected in campus placement

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी के 18 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में हुआ चयन

Wed, 29 Jan 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
18 students of DCRUST got selected in campus placement
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल के 18 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन हुआ है। चयनित 14 विद्यार्थियों को तीन लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा। जबकि एक-एक विद्यार्थी को 5.5 लाख, 4 लाख व 3.2 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अहम योगदान होगा। हमारा विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विश्वविद्यालय है, इसलिए हमारी जिम्मेवारी अधिक बन जाती है। हम अपने राष्ट्र को विकसित राष्ट्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आधार पर ही बना सकते हैं। हम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे, तभी विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विवि में कैंपस प्लेसमेंट के लिए नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड कंपनी पहुंची। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद आदर्श मलिक, अंकित कुमार, भूपेंद्र सिंह, राहुल दहिया, रवि कुमार झा, अभिषेक कुमार, आकाश शर्मा, मंयक कुमार तिवारी, राजा, यश अहलावत, दीपक रोहिल्ला, मोहित व शशांक का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी 3 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज देगी। जबकि सेमी फ्रंट टेक्नोलॉजी में आर्यन का चयन हुआ है, जिसको 5.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा। राहुल शेखावत का चयन सॉलिटेयर इन्फोसिस कंपनी में 3.2 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। जबकि अजित कुमार का चयन पंजाब केमिकल कंपनी में 4 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। वहीं साक्षी का चयन पंजाब केमिकल कंपनी में इंटर्नशिप की परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed