{"_id":"6111661f8ebc3ef40818ce88","slug":"172-candidates-gave-super-100-exam-95-absent-sonipat-news-rtk6204737119","type":"story","status":"publish","title_hn":"172 परीक्षार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा, 95 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
172 परीक्षार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा, 95 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में सोमवार को सुपर-100 की परीक्षा हुई। इसके लिए जिले से 267 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन परीक्षा केवल 172 ने ही दी। 95 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्र अधीक्षक संतोष राठी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोरोना नियमों का पालन किया गया। नकल रहित परीक्षा के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल गोयल और जिला गणित विशेषज्ञ संदीप कुमार पर्यवेक्षक के रूप में केंद्र पर ही मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से पहले ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी परीक्षार्थियों को सैनिटाइज करने व रोल नंबर की जांच करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देेकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न बेहद आसान थे।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में सुपर-100 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। 267 में से 172 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अब नीट, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। साथ ही 12वीं कक्षा पूरी होने तक हॉस्टल में रहने, खाने व पढ़ाई की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी।
- संदीप कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत