फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल यूनिवर्सिटी की शोधार्थी ने किया व्हाइट एलईडी मैटीरियल पर शोध

मुरथल यूनिवर्सिटी की शोधार्थी ने किया व्हाइट एलईडी मैटीरियल पर शोध

Wed, 09 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुरथल यूनिवर्सिटी की शोधार्थी ने किया व्हाइट एलईडी मैटीरियल पर शोध
अब बनेगी सस्ती और आंखों को अनुकूल, तेज रोशनी की एलईडी
विज्ञापन

-मुरथल विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग की शोधार्थी ने किया व्हाइट एलईडी मैटीरियल पर शोध
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। समय व प्रकृति की मांग को देखते हुए मुरथल यूनिवर्सिटी के भौतिकी विभाग की शोधार्थी पिंकी नरवाल ने भविष्य की व्हाइट एलईडी मैटीरियल पर शोध किया है। इस तरह की एलईडी लाइट आंखों को हानि नहीं पहुंचाती, साथ ही जेब का भी पूरा ख्याल रखेगी। यह पर्यावरण के अनुकूल होगी। कम खर्च में बेहतरीन सुविधा देती प्राकृतिक लाइट को शोधार्थी पिंकी ने शोध पत्र के रूप में प्रकाशित किया है।
पिंकी नरवाल ने अपने शोध में पाया कि हम फास्फोरस मैटीरियल के स्थान पर डिस्प्रोसियम डोप्ड बिस्मथ बोरेट ग्लासी मैटीरियल का प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पोलिमर मैटीरियल बेस की जरूरत नहीं होती है। जिससे एलईडी लंबे समय तक तो चलेंगी ही, साथ ही साथ ऊर्जा भी कम लगेगी और एलईडी की रोशनी नहीं बिखरेगी व आंखों पर दबाव भी नहीं पड़ेगा। डिस्प्रोसियम डोप्ड बिस्मथ बोरेट ग्लासी मैटीरियल लेड फ्री है, जो कि पर्यावरण के अनुकूल है।
विज्ञापन

इस मैटीरियल को बनाने के लिए किसी बड़ी मशीन की आवश्यक्ता नहीं है। इसको कम लागत में बनाया जा सकता है। बिजली पर्यावरण मानव की दृश्य तीक्ष्णता, व्यवहार व काम करने की इच्छा शक्ति को प्रभावित करता है। डिस्पोसियम डोप्ड बिस्मथ बोरेट ग्लासी मैटीरियल का प्रयोग करने पर एलईडी सफेद प्रकाश देगी। जिससे विद्यार्थियों को रात के समय अध्ययन करने में सहायता मिलेगी। पिंकी नरवाल के शोध पत्र सिरेमिक इंटरनेशनल व जर्नल ऑफ नॉन क्रिस्टेलाइन सोलिड्स में प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्जा संरक्षण में मिलेगी मदद
भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश खासा ने कहा कि हम अभी इस तरह के मैटीरियल बनाने के प्रारंभिक दौर में हैं। जैसे ही हम उपयुक्त कलर इमीशन और सीसीटी (कोरिलेटिड कलर टैंपरेचर) को प्राप्त कर लेंगे तो इस तरह के ग्लासी मैटीरियल से बनी एलईडी पारंपरिक एलईडी के बाजार में क्रांति ले आएगी। वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि किसी भी देश के विकास में ऊर्जा का अहम योगदान होता है। अगर हम कम लागत में लंबे समय तक बेहतरीन प्रकाश देने वाली एलईडी बनाने में सफल हो जाते हैं तो ऊर्जा के संरक्षण करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed