फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नप: पार्षदों ने की स्ट्रीट लाईट का ठेका रद करवाने की मांग, सीएम विंडो पर दी शिकायत

नप: पार्षदों ने की स्ट्रीट लाईट का ठेका रद करवाने की मांग, सीएम विंडो पर दी शिकायत

Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नप: पार्षदों ने की स्ट्रीट लाईट का ठेका रद करवाने की मांग, सीएम विंडो पर दी शिकायत
नपा पार्षदों ने की स्ट्रीट लाइट का ठेका रद्द करवाने की मांग, सीएम विंडो पर दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। शहर में स्ट्रीट लाइटों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने से आठ पार्षदों और एक मनोनित पार्षद ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर ठेका रद्द करवाने की मांग की है। पार्षदों का आरोप है कि पिछले एक महीने से शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था खराब है और जिस कंपनी को ठेका दिया गया, उसके बाद भी लाइटों को ठीक नहीं करवाया जा रहा है।

पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा, पार्षद नीरू अधलखा, अंजू त्यागी, मीनू कुमारी, निशा शर्मा, रामेश्वर दास, हरीश मदान, नवाब सिंह व मनोनित पार्षद कश्मीरी लाल प्रजापत ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि पिछले 2 वर्षों से शहर में स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का कार्य सुचारु चल रहा था। अब स्ट्रीट लाइट का ठेका स्टार लाइट कंपनी को मिला है। जिसके बाद पिछले 1 महीने से शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था खराब है। कंपनी का टोल फ्री नंबर काम नहीं कर रहा है और न ही कंपनी के पास पर्याप्त सामान व कर्मचारी हैं। जिससे पार्षदों में कंपनी की कार्यप्रणाली के बारे में गहरा रोष व्याप्त है। कंपनी को दिए गए ठेके के रेट पिछले बार दिए गए स्ट्रीट लाइट के ठेके के रेट से काफी ज्यादा हैं। ऐसे में नगरपालिका को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्ट्रीट लाइट का ठेका रद्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed