फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   उद्योगों में खत्म होगा बिजली संकट, राई व कुंडली पॉवर हाउस की बढ़ेगी क्षमता

उद्योगों में खत्म होगा बिजली संकट, राई व कुंडली पॉवर हाउस की बढ़ेगी क्षमता

Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
उद्योगों में खत्म होगा बिजली संकट, राई व कुंडली पॉवर हाउस की बढ़ेगी क्षमता
उद्योगों में खत्म होगा बिजली संकट, राई व कुंडली पॉवर हाउस की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राई व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों को जल्द ही बिजली संकट से निजात मिलेगी। बिजली निगम ने राई व कुंडली पॉवर हाउस का लोड बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कुंडली में नए पॉवर हाउस बनाने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा गया। शासन की ओर से मंजूरी मिलते ही दोनों क्षेत्रों में बिजली संकट खत्म करने का काम शुरू किया जाएगा।
कुंडली व राई औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। बिजली समस्या से उद्योग घाटे में जा रहे है। गर्मी के दिनों में हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। वहां कई-कई घंटे बिजली गुल रहने के बाद उद्योगों में जेनरेटर से काम चलाया जाता है। इस समस्या को लेकर यहां के उद्योगपति प्रशासन के साथ ही सीएम से मिलकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या को समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। अब इस समस्या का जल्द ही समाधान करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

पॉवर हाउसों में लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर
राई व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पहले से 132केवी के पॉवर हाउस बने हुए हैं। वहां उद्योग ज्यादा होने पर उन पॉवर हाउस पर लोड ज्यादा बढ़ गया है। जिससे बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। उद्योगपतियों को आ रही बिजली की समस्या को खत्म करने के लिए वहां दोनों पॉवर हाउसों में 20-20 एमवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडली में भी अलग से बनेगा नया पॉवर हाउस
दो माह पहले दो दिवसीय प्रवास के दौरान सीएम मनोहरलाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। यहां उद्योगपतियों की मांग को पूरा करने के लिए कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में नया पॉवर हाउस का निर्माण करने की घोषणा की थी, ताकि उद्योगों में बिजली का संकट खत्म हो सके। इस पर बिजली निगम ने मंजूरी के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा गया है।

वर्जन
राई व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए दोनों पॉवर हाउस में अलग से नए ट्रांसफार्मर लगाने और कुंडली में सब स्टेशन का निर्माण करने को लिए सरकार को प्रपोजल भेज दिया गया है। जल्द ही शासन की तरफ से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-वीएस मान, एसई बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed