{"_id":"5bdb4c04bdec2269a5529785","slug":"161541098500-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में धरना स्थल से उखाड़ा रोडवेज कर्मियों का टेंट, आंबेडकर पार्क में धरना शुरू, प्रशासन पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में धरना स्थल से उखाड़ा रोडवेज कर्मियों का टेंट, आंबेडकर पार्क में धरना शुरू, प्रशासन पर लगाया आरोप
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताली रोडवेज कर्मियों का रातोंरात टेंट उखाड़ने से आक्रोश, आंबेडकर पार्क पर धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना। शहर के बस अड्डे के बाहर चल रहे धरना स्थल से बुधवार देर रात रोडवेज कर्मियों का टेंट उखाड़ दिया गया। वीरवार सुबह हड़ताली कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे तो वहां से टेंट गायब मिला। कर्मचारियों ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन पर टेंट उखाड़े जाने का आरोप लगाया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल के 17वें दिन आंबेडकर पार्क में धरना शुरू किया। वहीं धरना स्थल से टेंट उखाड़े जाने के विरोध में कर्मियों के साथ मिलकर आप कार्यकर्ताओं ने देवीलाल चौक पर सरकार का पुतला फूंका। उधर, गोहाना बस स्टैंड के बाहर धरना स्थल पर कर्मियों ने काले कपड़े व काली पट्टी बांधकर हरियाणा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया।
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार की तरफ से निजी बसों को परमिट जारी करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी शांतिपूर्वक हड़ताल कर रहे हैं। उसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। हड़ताल के तीसरे दिन 18 अक्तूबर को ही बस अड्डा परिसर में धारा-144 लागू कर उनका धरना बस अड्डे से हटा दिया गया था। इसके बाद बस अड्डे के बाहर देवीलाल चौक पर धरना दिया तो बुधवार रात प्रशासन ने पुलिस कर्मियों की मदद से अंधेरे का फायदा उठाकर धरना स्थल से टेंट उखड़वा दिया। पूरी घटना देर रात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद कर्मचारियों ने आंबेडकर पार्क में धरना शुरू कर दिया। वीरवार शाम को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा, नगरपालिका कर्मचारी संघ के स्टेट प्रधान नरेश शास्त्री, सीटू के राज्य महासचिव कामरेड इंद्रजीत ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्मियों से अन्याय सहन नहीं होगा। कर्मियों ने प्रशासन से उनका टेंट वापस दिलवाने की मांग की है। कर्मचारियों का टेंट उखाड़े जाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने गीता भवन चौक से आंबेडकर पार्क तक रोष प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्मियों के साथ मिलकर देवीलाल चौक पर सीएम मनोहर लाल का पुतला जलाया। विमल किशोर ने कहा कि सरकार कर्मियों के आंदोलन को कुचलने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है।
काले कपड़े पहनकर व पट्टी बांधकर जताया रोष
गोहाना बस स्टैंड के समीप धरना दे रहे कर्मचारियों ने हरियाणा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। कई कर्मचारी वीरवार को धरने पर काले कपड़े पहनकर पहुंचे। वहीं अन्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों को विभिन्न यूनियनों के अलावा सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। इस दौरान डॉ. सीडी शर्मा, डॉ. सुनीता त्यागी, संजीव मोर, रोहताश गंगाना, नरेश विरोधिया आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
बस अड्डे के बाहर बुधवार रात रोडवेज कर्मियों के धरना स्थल से टेंट उखाड़े जाने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी।
प्रेम प्रकाश, चौकी प्रभारी, गीता भवन