{"_id":"6813d2fc730ad95d09003b00","slug":"1600-applications-received-for-free-education-in-private-schools-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136030-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई के लिए आए 1600 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई के लिए आए 1600 आवेदन
Fri, 02 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वीरवार को हेल्प डेस्क पर बच्
सोनीपत। आरटीई यानी निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाने की प्रक्रिया वीरवार को पूरी की गई।
आरटीई के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 1600 बच्चों ने निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए आवेदन किए हैं। दो दिन दस्तावेजों की जांच करने के बाद बच्चे दाखिला ले सकेंगे।
जिले के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाने व ऑनलाइन आवेदन के लिए वीरवार को भी पोर्टल खुला रहा। बुधवार तक जहां सोनीपत ब्लॉक में 920 बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किए थे, वहीं वीरवार को इनकी संख्या बढ़कर 1230 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
साथ ही अभिभावकों ने दाखिला संबंधी आवश्यक दस्तावेजों को खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में जमा करवाया। अधिकारियाें ने बताया कि बच्चों के दाखिले के लिए ब्लॉक अनुसार सूची तैयार कर ली गई है। बच्चों ने निजी स्कूलों में दाखिले के लिए करीब 10-10 स्कूलों को आवेदन में विकल्प के तौर पर भरा है।
जिले में पोर्टल पर दाखिला देने वालों में कुल 462 स्कूलों ने सीटों को दर्शाया है। दो दिन दस्तावेजों की जांच के बाद आरटीई के तहत बच्चों काे मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करवा बच्चों काे स्कूल अलॉट किया जाएगा।