{"_id":"673ba936367ce375fd02dcc6","slug":"16-people-found-infected-with-dengue-figure-crosses-400-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127935-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 16 लोग डेंगू संक्रमित मिले, आंकड़ा 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 16 लोग डेंगू संक्रमित मिले, आंकड़ा 400 पार
Tue, 19 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 42. सोनीपत की एक कॉलोनी स्थित घर में रखी पानी से भरी टंकी में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्
सोनीपत। डेंगू पीड़ित लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की डेंगू लैब से मिली रिपोर्ट में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। डेंगू संक्रमित का आंकड़ा 400 के पार हो गया है। अब डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 410 हो गई है। पिछले 13 दिन में 100 मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू नियंत्रण के लिए बेहतर प्रयास करने का दावा किया जा रहा है। जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां फॉगिंग कराई जा रही है। हकीकत यह बयान कर रही है कि 13 दिन में 100 से ज्यादा डेंगू संक्रमित मिले हैं। नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में लगातार बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सितंबर में 62, अक्तूबर में 174 और 1 से 18 नवंबर के बीच 161 डेंगू संक्रमित मिले हैं। डेंगू लैब में रोजाना 120 से 140 रक्त के नमूनों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध है।
इन स्थानों पर मिले डेंगू संक्रमित
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि डेंगू लैब से मिली रिपोर्ट में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें गढ़ी ब्राह्मणान, देव नगर, बीसवां मील में दो-दो, कुराड़, पटेल नगर, जीवन नगर, उदेशीपुर, गढ़ी घसीटा, राई, दहिया कॉलोनी, नांगल खुर्द, कबीरपुर व कोट मोहल्ला में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है।