फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   16 copycats caught in the 12th class paper in the subject of Chemistry, Accounting and Public Administration

12वीं कक्षा के रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय के पेपर में पकड़े 16 नकलची

Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
16 copycats caught in the 12th class paper in the subject of Chemistry, Accounting and Public Administration
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शुक्रवार को 12वीं कक्षा के रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय के पेपर में भी विद्यार्थी नकल करने से नहीं रुके। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों की टीमों ने जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण करते हुए उड़नदस्तों की टीमों ने 16 नकलची पकड़े।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू हुई थी। बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होते ही नकल का सिलसिला भी शुरू हो गया था। शिक्षा अधिकारी लगातार नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के दावे कर रही है, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। कई केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप बहुत ज्यादा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद युवा परीक्षा केंद्रों की दीवार फांदकर खिड़कियों के सहारे पर्चियां अंदर डाल रहे हैं। शुक्रवार को 12वीं कक्षा के रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय के पेपर में उड़नदस्तों की टीमों ने 16 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा। बोर्ड अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को पेपर में नकल रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रसायन शास्त्र, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय की परीक्षाएं थीं। इस दौरान उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए 16 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए लगातार कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षकों को भी नकल रोकने की सख्त हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed