{"_id":"69b81d71cfd42e84440decf0","slug":"15646-students-appeared-for-the-social-science-exam-218-were-absent-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150996-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 15,646 विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, 218 अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 15,646 विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, 218 अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर कुल 15,646 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 218 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कहीं से कोई नकल का मामला सामने नहीं आया है।
जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलरहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब तक की परीक्षा में कुल 12 नकल के मामले सामने आ चुके है। अधिकारियों ने उड़नदस्ता की टीमों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इसके अलावा बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात रहा। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि सोमवार को कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। कहीं से कोई नकल का मामला सामने नहीं आया। नकल को रोकने के लिए बोर्ड के साथ जिला शिक्षा विभाग भी पूरी तरह सतर्क है।