फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लड़कों में कामी के रितेश, लड़कियों में शास्त्री कालोनी की अंशु व बुजुर्गों में निलौठी के राजेंद्र सिंह सबसे तेज दौड़े

लड़कों में कामी के रितेश, लड़कियों में शास्त्री कालोनी की अंशु व बुजुर्गों में निलौठी के राजेंद्र सिंह सबसे तेज दौड़े

Thu, 20 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
लड़कों में कामी के रितेश, लड़कियों में शास्त्री कालोनी की अंशु व बुजुर्गों में निलौठी के राजेंद्र सिंह सबसे तेज दौड़े
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को योग मैराथन कराई गई। लघु सचिवालय से योग मैराथन को एडीसी जयबीर सिंह आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच वर्गों में तीन किमी योग मैराथन कराई गई। जिनमें पुरुषों में कामी गांव के रितेश व महिलाओं में शास्त्री कालोनी की अंशू प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक वर्ग के पुरुषों में कुलदीप तो 60 वर्ष से अधिक वर्ग के बुजुर्गों में निलौठी के राजेंद्र सिंह विजेता रहे।
विज्ञापन

पांचों वर्गों में सैकड़ों खिलाड़ी मैराथन में दौड़े, जिसकी शुरुआत लघु सचिवालय परिसर से की गई। मैराथन में प्रतिभागी लघु सचिवालय परिसर से गोहाना रोड से होकर गढ़ी ब्राह्मणान से होकर गुजरे। जहां से वह महलाना रोड से होते हुए सेक्टर-23 के सामने से होकर जिला रेडक्रॉस सोसायटी भवन व हैबिटेट क्लब के सामने से होते हुए वापस लघु सचिवालय में पहुंचे। पुरुष वर्ग में कामी गांव के रितेश ने प्रथम व भैंसवाल गांव के नितिन ने द्वितीय और कामी गांव के ही कार्तिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में विजेता का खिताब शास्त्री कॉलोनी की अंशु के सिर पर सजा। गीतांजलि योगपीठ से तन्नू ने द्वितीय व राठधना की तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही 40 वर्ष से 60 साल तक के पुरूष वर्ग में चटिया औलिया के कुलदीप खत्री ने प्रथम, खेल विभाग से देवेन्द्र पहल ने द्वितीय व डीएसपी हरेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक वर्ग की महिलाओं ने मैराथन के लिए एडीसी से अनुरोध किया। इसके बाद ककरोई रोड की सुमन ने प्रथम व मलिक कॉलोनी से पिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुजुर्गों ने मौके पर रखवाई अपने लिए प्रतियोगिता
योग दिवस समारोह को लेकर बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। मैराथन में पहले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए कोई प्रतियोगिता नहीं रखी गई थी। कार्यक्रम शुरू होने पर वहां मौजूद बुजुर्गों ने उनके लिए भी अलग से मैराथन प्रतियोगिता रखने का अनुरोध किया। एडीसी जयबीर सिंह आर्य की अनुमति मिलने के बाद 20 से अधिक बुजुर्ग मैराथन में शामिल हुए प्रतियोगिता में निलौठी के राजेंद्र सिंह प्रथम और सेक्टर 23 के रणबीर सिंह रूहिल दूसरे स्थान पर रहे। खानपुर निवासी 73 साल के सुरेश रोहिल्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंत में एडीसी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान डीएसपी हरेंद्र, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सतीश खटकड़, जिला खेल अधिकारी निर्मला देवी, आयुष विभाग से राजेश दलाल, कैप्टन संजय श्योराण, बैंडमिंटन कोच प्रदीप पालीवाल, कुश्ती कोच राज सिंह, समाजसेवी अशोक खत्री, सतपाल अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed