फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आइडिया प्रतियोगिता में हर्ष ने मारी बाजी

आइडिया प्रतियोगिता में हर्ष ने मारी बाजी

Wed, 30 Jan 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आइडिया प्रतियोगिता में हर्ष ने मारी बाजी
आइडिया प्रतियोगिता में हर्ष ने मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार सिंह ने कहा कि दिमाग का ज्यादा सदुपयोग करने पर आइडिया भी ज्यादा आएंगे। लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को अपने दिमाग को सक्रिय रखना होगा। कोई भी कार्य तब तक कठिन है जब तक कार्य को प्रारंभ न किया जाए। लेकिन जैसे ही किसी आइडिया को लेकर एकाग्रचित होकर प्रारंभ किया जाए तो कार्य आसान हो जाएगा। प्रो. राजकुमार सिंह विवि की इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन सेल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

आईआईसी के अध्यक्ष प्रो.अशोक कुमार ने कहा कि आइडिया बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। एक अच्छा आइडिया समाज की दिशा बदल सकता है। मानव के जीवन को सुगम और सरल बना सकता है। कन्वीनर डॉ. पवन दहिया ने कहा कि विज्ञान का कोई भी आविष्कार आइडिया से ही निकला है। दिमाग की सक्रियता के कारण मनुष्य अनेक आइडिया को जांचता परखता है और अंत में एक सफल आविष्कार को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन नई नई खोजें एक छोटे से आइडिया से ही विकसित होती हैं। प्रतियोगिता में 122 विद्यार्थियों ने कमेटी के सामने अपने-अपने आइडिया दिए। आइडिया प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकुश यादव, शुभम, रामकुमार, चिराग व राजकुमार की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंजलि दूहन, भाविका, आशिमा व याचना की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। आईआईसी के कोर्डिनेटर सचिन दास ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रो. सुरेश वर्मा, प्रो. एसके जरियाल, डा. वीएस अहलावत, डा. सुखदीप सिंह, डा. सुमन सांगवान, डा. प्रदीप सिंह, डा. सुमन गुलिया, डा. अशोक, डा. विनोद, दिलबाग डागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed