फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ललिता ज्योति अनाथालय से बालग्राम भेजी 31 लड़कियां, परिजनों से मिलवाएगा प्रशासन

ललिता ज्योति अनाथालय से बालग्राम भेजी 31 लड़कियां, परिजनों से मिलवाएगा प्रशासन

Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ललिता ज्योति अनाथालय से बालग्राम भेजी 31 लड़कियां, परिजनों से मिलवाएगा प्रशासन
ललिता ज्योति अनाथालय से बालग्राम भेजी 31 लड़कियां, परिजनों से मिलवाएगा प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। बिहार व यूपी की घटनाओं के बाद अनाथालयों को लेकर अधिकारी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। इस कारण ही गन्नौर के ललिता ज्योति अनाथालय से 31 लड़कियों को बालग्राम राई में शिफ्ट कर दिया गया है। इन लड़कियों को बुधवार को बालग्राम राई में पहले से रह रही लड़कियों के विरोध के कारण शिफ्ट नहीं किया जा सका था। अब इन सभी लड़कियों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है, जिससे उनके पास ही भेजा जा सके। अनाथालय में नियमों का पालन नहीं किए जाने के साथ ही संचालक की बेटी व बेटे भी वहां रहने के कारण यह फैसला लिया गया है। अब अनाथालय में आगे किसी भी लड़की को नहीं रखा जा सकेगा, जिसे बंद करा दिया गया है।
राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुनीता देवी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी स्वीटी सैनी, संरक्षण अधिकारी आरती, समाज सेविका उपासना बुधवार को अनाथालय में पहुंची थी। जहां निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिली थी। जिसमें अनाथालय का रिकार्ड सही नहीं मिला था तो वहां संचालक की बेटी व बेटा भी रह रहे थे। वहां स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराई गई थी। इसके अलावा वहां अधिकतर लड़कियां अन्य जिलों व राज्यों से लाकर रखी गई थी, जबकि नियम के अनुसार उनको अपने जिले व राज्य में रखना होता है। इस कारण ही वहां से सभी 31 लड़कियों को बालग्राम राई शिफ्ट किया जाने लगा था। जिसका पता चलने पर बुधवार शाम को बालग्राम राई में पहले से रह रही लड़कियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया था। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अनाथालय से लड़कियों को बाद में शिफ्ट करने की बात कहते हुए बुधवार रात उनको वहां रोक दिया था। इसके तहत ही वीरवार को बाल संरक्षण विभाग की टीम वहां पहुंची और लड़कियों को शिफ्ट कराने लगी तो इसको लेकर संचालकों व अधिकारियों के बीच गहमागहमी हुई। लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद वह शांत हो गए और वहां से लड़कियों को बालग्राम राई में शिफ्ट कर दिया गया। अब प्रशासनिक अधिकारी उनके परिजनों का पता लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रोती हुई गई लड़कियां
महिला आयोग की सदस्य के सामने अनाथालय में आजादी नहीं होने की बात कहने वाली लड़कियों को जब शिफ्ट किया जाने लगा तो वह रोने लगी। लड़कियों ने वहां से नहीं जाने की बात कही और कहा कि वह उसी जगह रहना चाहती है। जिसपर जिला बाल संरक्षण अधिकारी स्वीटी सैनी ने उनको बताया कि वहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए उनको वहां नहीं रहने दिया जा सकता है और उनको बालग्राम राई के अंदर भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन बोले बेटियों की तरह रहती हैं लड़कियां
ललिता ज्योति अनाथालय के चेयरमैन डा. शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि उन्होंने बच्चियों की सेवा के लिए बाल अनाथालय शुरू किया था। उनका सारा परिवार इस सेवा में लगा हुआ है। उनके यहां सब बच्चियों को बेटी माना जाता है। लोगों से मदद लेकर अनाथालय चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आश्रम को वर्ष 2000 में शुरू किया था और सरकार द्वारा अब तक केवल 25 लाख रुपये की ग्रांट मिली थी। उन्होंने पूरी ग्रांट अनाथालय पर खर्च कर दी। इसके अलावा यहां दान का काफी रुपया वहां खर्च किया जाता है। उन्होंने नियम पूरा करके अनाथालय को चलाने की बात कही।

--
अनाथालय में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस कारण ही वहां से लड़कियों को बालग्राम राई में शिफ्ट कर दिया गया है। उन सभी लड़कियों के परिजनों का पता कराया जा रहा है, जिनमें से कई के परिजनों की जानकारी मिल गई है। उन लड़कियों को परिजनों के पास भेजा जाएगा और जिनके परिजन नहीं है, उनकी व्यवस्था प्रशासन करेगा।
-विनय सिंह, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed