फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अस्पताल में बधिर लोगों को मिलेगी मशीन, डिस्ट्रिक अरली इंटरवेंशन सेंटर में शुरू होगी सुविधा

अस्पताल में बधिर लोगों को मिलेगी मशीन, डिस्ट्रिक अरली इंटरवेंशन सेंटर में शुरू होगी सुविधा

Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बधिर लोगों को मिलेगी मशीन, डिस्ट्रिक अरली इंटरवेंशन सेंटर में शुरू होगी सुविधा
अस्पताल में बधिर लोगों को मिलेगी मशीन, डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में शुरू होगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बधिर लोगों को सुनने की बेरा मशीन लेने के लिए रोहतक या दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब यह सुविधा नागरिक अस्पताल में मिलेगी। इसके लिए जल्द ही सिविल अस्पताल के डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में यह सुविधा शुरू होने वाली है। यह सुविधा फरवरी माह से शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। सेंटर खोलने के लिए सरकार ने मंजूरी दी है।
प्राइवेट हॉस्पिटलों में बधिर लोगों को बेरा मशीन लेने के लिए पांच हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इसके लिए लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटलों में चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार बधिर लोगों को मशीन तक मुहैया नहीं होती, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने सिविल हॉस्पिटलों में खोले गए डीईआईसी सेंटरों में बेरा मशीन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। जिससे नागरिक अस्पताल की डीईआईसी सेंटर में बधिर लोगों को यह मशीन मिल सकेगी।
विज्ञापन

तीन जिलों के अस्पतालों में है मशीन देने की सुविधा : वर्तमान में फिलहाल प्रदेश के तीन जिलों के नागरिक अस्पताल में बधिर लोगों को बेरा मशीन दी जा रही है। पंचकूला, रोहतक, नूंह जिले के बाद अब सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भी बधिर लोगों को बेरा मशीन मुहैया कराई जाएगी। नागरिक अस्पताल में मुफ्त में बेरा मशीन मिलने से बधिर लोगों को पैसा खर्च करने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बेरा मशीन लेने के लिए बधिर लोगों को जिले से बाहर और प्राइवेट हॉस्पिटलों में जाने से छुटकारा मिलेगा। यह सुविधा जल्द ही नागरिक अस्पताल में शुरू होगी। एचएचएल कंपनी की ओर से जल्द ही अस्पताल में सेंटर बनाया जाएगा। अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ ही मशीन मुहैया करवाएंगे।
-डॉ. आदर्श शर्मा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed