फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 thousand rupees were withdrawn by changing the debit card of the woman who went to withdraw cash from ATM

Sonipat News: एटीएम से नकदी निकालने गई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 15 हजार निकाले

Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
15 thousand rupees were withdrawn by changing the debit card of the woman who went to withdraw cash from ATM
राई। प्याऊ मनियारी स्थित एटीएम पर नकदी निकलवाने गई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 15 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से दिल्ली फिलहाल कुंडली स्थित पानी के प्लांट पर किराए पर रहने वाली बलजीत कौर ने बताया कि उसके पति हरजीत सिंह की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे व बहू के साथ रहती हैं। उन्हें बेटे व बहू को पूजा कराने के लिए पंजाब लेकर जाना था। इसके लिए वह प्याऊ मनियारी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गई थी। जब वह रुपये निकाल रही थी तो उसके पीछे एक युवक आकर खड़ा हो गया। युवक एटीएम मशीन की स्क्रीन पर कुछ लिखने लगा। जिसे वह समझ नहीं सकी। उसने युवक को कहा कि वह रुपये निकालना जानती हैं। उसके बाद भी वह मशीन को छेड़ता रहा। अचानक युवक ने उनसे कहा कि आपके मोबाइल पर मैसेज आया है। जब उन्होंने मोबाइल देखा तो कोई मैसेज नहीं था। इस दौरान युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। वह एटीएम से चला गया। जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकली तो उसके पास 5-5 हजार रुपये निकलने के तीन मैसेज आए। उनके खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने एक युवक से अपना खाता बंद कराया। पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed