फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 lakhs were extorted in the name of sending abroad In Sonipat

Sonipat: विदेश भेजने के नाम पर की 15 लाख ऐंठे, पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो दी जान से मारने की धमकी

Fri, 09 Aug 2024 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

राम नगर निवासी सतीश ने बताया कि जनवरी में वह पंजाब के जीरकपुर निवासी रजनीश से मिले थे। उसने बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने उसे विदेश भेजने के झांसे में लिया और 15 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने दोस्त रामदास व जसबीर की मौजूदगी में रुपये आरोपी को दिए।

विज्ञापन
15 lakhs were extorted in the name of sending abroad In Sonipat
थाना गोहाना - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में विदेश भेजने ने नाम पर रामनगर निवासी के साथ 15 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित को आरोपी ने 10 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गोहाना डीसीपी को दी है। डीसीपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राम नगर निवासी सतीश ने बताया कि जनवरी में वह पंजाब के जीरकपुर निवासी रजनीश से मिले थे। उसने बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने उसे विदेश भेजने के झांसे में लिया और 15 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने दोस्त रामदास व जसबीर की मौजूदगी में रुपये आरोपी को दिए और एक महीने के में विदेश (अमेरिका) भेजने का सौदा हुआ।
विज्ञापन


समय पूरा होने के बाद आरोपी हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर टालता रहा। मार्च 2024 में आरोपी ने 10 लाख रुपये का चेक दिया। जो बांउस हो गया। रुपये वापस मांगने गए तो आरोपी ने कोई कार्यवाही करने व रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के पास उसके दस्तावेजी की कापी भी है। जिसका आरोपी गलत प्रयोग करने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed