फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   147 farmers and youths out of 151 sent to jail, reached dharna sites

जेल भेजे गए 151 में 147 किसान-युवा आए बाहर, धरना स्थलों पर पहुंचे

Sun, 14 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
147 farmers and youths out of 151 sent to jail, reached dharna sites
सोनीपत। किसान आंदोलन लंबा होने के साथ ही सरकार से बातचीत का जहां रास्ता नहीं खुल रहा है, वहीं इस बीच किसानों को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल होने के बाद अभी तक 151 किसानों व युवाओं को पुलिस ने जेल भेजा था, जिनमें से 147 बाहर आ चुके हैं। वह जेल से बाहर आकर धरनास्थलों पर दोबारा पहुंच रहे हैं और अब केवल चार किसानों की जमानत बाकी है। इसके साथ ही किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि दिल्ली पुलिस किसी को पकड़ने जाती है तो उसका घेराव करके वापस भेज देना है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की लीगल कमेटी के संयोजक प्रेम सिंह भंगू का कहना है कि ट्रैक्टर परेड के बाद से किसानों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे। पुलिस के नोटिस को उसके सामने ही कई किसानों ने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि नोटिस से डरना नहीं है और किसी के सामने पेश नहीं होना है। पुलिस किसी को गिरफ्तार करने आती है तो उनसे पहले वारंट व एफआईआर के बारे में पूछताछ करनी है। उनके पास कोई जवाब नहीं होगा और उन पुलिस टीमों का घेराव करके वापस भेज देना है।
विज्ञापन

भंगू ने बताया कि जितने भी जेल से बाहर आ रहे हैं, उनका धरनास्थल पर दोबारा पहुंचने पर सम्मान किया जा रहा है। उनके अनुसार मोर्चा जितना मजबूत होगा, उतना ही सरकार पर दबाव बनेगा और उसे बातचीत का रास्ता भी खोलना पड़ेगा। पंजाब में भाजपा के विरोध के बाद हरियाणा में ऐसा हालात है कि भाजपा व जजपा वाले किसी भी जगह नहीं जा सकते और उनका हर जगह विरोध हो रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि फसलों की कटाई में एक-दूसरे का सहयोग करके आंदोलन को कमजोर नहीं होने देना है। किसान नेता राजिंदर सिंह दीपसिंहवाला ने कहा कि सभी किसानों की इस सप्ताह के अंदर जमानत होने की उम्मीद है और उसके बाद एक भी किसान जेल के अंदर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed