फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हर मंगलवार लगेगी फैमिली कोर्ट, पहले दिन आए दो केस

हर मंगलवार लगेगी फैमिली कोर्ट, पहले दिन आए दो केस

Wed, 06 Mar 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हर मंगलवार लगेगी फैमिली कोर्ट, पहले दिन आए दो केस
हर मंगलवार लगेगी फैमिली कोर्ट, पहले दिन आए दो केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। फैमिली कोर्ट अब प्रति मंगलवार को गोहाना में लगाई जाएगी। यह आदेश पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दिए हैं। सोनीपत फैमिली कोर्ट के जिला जज संजीव जिंदल ने इस कोर्ट को लगाना भी शुरू कर दिया है। पहले दिन दो केस दाखिल हुए।

गोहाना में फिलहाल दो कोर्ट हैं। एक कोर्ट एसडीजेएम सचिन यादव की है तो दूसरी कोर्ट जेएमआईसी राकेश कादियान की है। फैमिली कोर्ट के लिए गोहाना के मुवक्किलों को अब से पहले सोनीपत जाना पड़ता है। हाईकोर्ट ने मुवक्किलों की सुविधा के लिए प्रावधान किया है कि फैमिली कोर्ट हर मंगलवार को गोहाना में लगा करेगी। बाकी दिन सोनीपत में कोर्ट लगेगी। इससे मुवक्किलों को अब फैमिली मामले के लिए सोनीपत नहीं जाना पड़ेगा। जिला व सत्र न्यायाधीश संजीव जिंदल फैमिली कोर्ट का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान एसडीजेएम सचिन यादव, जेएमआईसी राकेश कादियान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चहल, अधिवक्ता आरपी मोर, एसएस मिगलानी, आरएल सिंगला, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed