फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन ने राजलूगढ़ी व अटायल में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया

मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन ने राजलूगढ़ी व अटायल में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया

Sun, 03 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन ने राजलूगढ़ी व अटायल में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया
राजलूगढ़ी और अटायल में सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने शनिवार को राजलूगढ़ी व अटायल में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजलूगढ़ी से बादशाही रोड तक बाद में उन्होंने अटायल से बिलंदपुर तक बनाई जाने वाली सड़क की आधारशिला रखी, जिसका निर्माण करीब 94 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए भाजपा सरकार से बेहतरीन कोई सरकार नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला सुरक्षा व उत्थान के लिए विशेष योजनाएं चलाई हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने लिंगानुपात को सुधारा है तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने छह करोड़ एलपीजी कनेक्शन व 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया। सरकार ने मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं, जिससे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने सरपंच द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने गांव के जोहड़ की चारदीवारी बनवाने की मांग को भी पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान आजाद सिंह नेहरा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामकुमार धनखड़, नपा चेयरमैन ईश्वर सिंह कश्यप, जिला पार्षद ज्योति मलिक, राजेश पहलवान गुमड़, भोगीपुर सरपंच संजय, त्रिलोकचंद शर्मा, नपा पार्षद हरीश मदान, अशोक सैनी, अंकित मल्होत्रा, दलेल राठी, सतबीर राठी, मीनू, सुमित अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed